ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गिरफ्तार आतंकियों ने खोली पाकिस्तान की पोल, लेफ्टिनेंट गाजी ने ग्वादर पोर्ट पर दी थी सभी को ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गिरफ्तार आतंकियों ने खोली पाकिस्तान की पोल, लेफ्टिनेंट गाजी ने ग्वादर पोर्ट पर दी थी सभी को ट्रेनिंग

By @dmin Published September 15, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर
SHARE

नई दिल्ली। (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान के आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के एक दिन बाद जांच से पता चला है कि गुर्गों को गाजी नामक एक प्रमुख या लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। आपको यह भी बता दें कि इसे अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई द्वारा बारीकी से प्रबंधित किया जाता है।

सूत्रों के अनुसार इस काम में गाजी के दो शागिर्द थे, जिनका नाम जब्बार और हमजा है। पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल के छह गुर्गों को गिरफ्तार किया था।

दो आरोपियों जीशान कमर और ओसामा ने पुलिस को बताया है कि उन्हें नावों पर पाकिस्तान ले जाया गया और वे कई छोटी समुद्री यात्राओं के बाद पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह के पास जिओनी पहुंचे। रास्ते में उन्होंने कई बार नावों को बदले। वहां एक पाकिस्तानी ने उन्हें रिसीव किया जो उन्हें पाकिस्तान में सिंध प्रांत के थट्टा इलाके में एक फार्महाउस में ले गया।

फार्महाउस में तीन पाकिस्तानी नागरिक थे। इनमें से दो, जब्बार और हमजा ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। ये दोनों पाकिस्तानी सेना से थे क्योंकि उन्होंने सैन्य वर्दी पहनी थी। हमजा आम नागरिक की तरह कपड़े पहनते था, लेकिन शिविर में उसका सभी सम्मान करते थे।

उन्होंने इन दोनों आरोपियों जीशान कमर और ओसामा को बम और आईईडी बनाने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मदद से आगजनी करने का प्रशिक्षण दिया। उन्हें छोटी आग्नेयास्त्रों और एके-47 को संभालने और उपयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया गया था।

आतंकी गुर्गों में महाराष्ट्र के जान मोहम्मद शेख (47), दिल्ली के जामियानगर के ओसामा (22) उर्फ सामी, उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूलचंद उर्फ लाला (47) और बहराइच, उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अबू बकर (23) शामिल है। पुलिस ने सभी को 14 दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य दो आरोपी जीशान कमर और मोहम्मद आमिर जावेद को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से नवीनतम आयातित हथियार, इतालवी पिस्तौल, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को निशाना बनाने की संभावना थी। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और दो पाकिस्तानी प्रशिक्षित आतंकवादियों सहित छह गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्ध देश भर में हत्याओं और विस्फोटों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin September 15, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sputnik Light: Single dose will be enough against Corona स्पुतनिक लाइट: कोरोना के खिलाफ काफी होगी सिंगल डोज, भारत में ट्रायल के लिए मिली मंजूरी
Next Article तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?