ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस ऐसी जमींदार है, जिसके लिए अब हवेली बचाए रखना भी है मुश्किल, शरद पवार ने कसा तंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस ऐसी जमींदार है, जिसके लिए अब हवेली बचाए रखना भी है मुश्किल, शरद पवार ने कसा तंज

By @dmin
Published: September 10, 2021
Share
किसान आंदोलन: पवार बोले-सरकार ने नहीं सुनी हमारी बात, जल्दबाजी के कारण पैदा हुई समस्या
किसान आंदोलन: पवार बोले-सरकार ने नहीं सुनी हमारी बात, जल्दबाजी के कारण पैदा हुई समस्या
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को ही आईना दिखाते हुए कहा है कि उसकी लीडरशिप को यह स्वीकार करना होगा कि अब उनका पहले जैसा प्रभाव नहीं रहा है। पवार ने कहा कि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं रही है, जिसका कभी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रभाव हुआ करता था। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को संकेत दिया कि उसे हकीकत को स्वीकार करते हुए राजनीति करनी चाहिए। शरद पवार ने कहा, ‘एक समय था, जब कांग्रेस का प्रभाव कश्मीर से कन्याकुमारी तक हुआ करता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। इस हकीकत को स्वीकार करना चाहिए।

यही नहीं शरद पवार ने कहा कि यदि कांग्रेस इस सच्चाई को स्वीकार कर लेती है तो समान विचारधारा वाले दूसरे दलों के साथ उसकी करीबी और बढ़ेगी। इंडिया टुडे ग्रुप के मराठी डिजिटल प्लेटफॉर्म मुंबई तक से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, ‘जब नेतृत्व की बात आती है तो कांग्रेस के मेरे सहयोगी दूसरे किसी विचार को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं होते। शरद पवार ने कहा कि जब 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की लीडर ममता बनर्जी के होने की बात शुरू हुई तो कांग्रेस ने कहा कि उनके पास राहुल गांधी हैं। पवार ने कहा कि सभी पार्टियां और खासतौर पर कांग्रेस के मेरे मित्र लीडरशिप को लेकर किसी दूसरे मत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस ऐसी जमींदार, जिसकी खेती गई और हवेली बचाना भी मुश्किल
यह पूछे जाने पर कि क्या यह कांग्रेस का अहंकार है। शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस इन दिनों एक ऐसे जमींदार की तरह है, जिसने अपनी सारी जमीन गंवा दी है और अब अपनी हवेली की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही। शरद पवार ने कहा कि मैं यूपी के जमींदारों को लेकर एक कहानी बताता हूं, जिनके पास बड़े पैमाने पर जमीनें थीं और और बड़ी सी हवेली थी। लेकिन सीलिंग एक्ट के चलते उनकी जमीनें चली गईं और हवेली ही बची, जिसे बनाए रख पाना उनके लिए चुनौती हो गया था। उनकी यह क्षमता भी नहीं बची थी कि हवेली को बनाए रख पाएं और उसकी मरम्मत करा सकें।

पवार ने कसा तंज, जमींदार सोचता है, आज भी मेरी है सारी भूमि
यही नहीं शरद पवार ने तीखा तंज कसते हुए कहा, ‘उन जमींदारों की कमाई पहले के मुकाबले काफी कम रह गई। जो जमीन हजारों एकड़ थी, वह अब घटकर 15 से 20 एकड़ ही रह गई। लेकिन जमींदार जब सुबह उठते तो आसपास के हरे-भरे खेतों को देखकर सोचते कि यह सारी जमीन उनकी ही है। लेकिन वह कभी थी और आज उनकी नहीं है।

अंधे कत्ल का खुलासा : हत्या के बाद शव को जंगल में ठिकाने लगाया, प्रेमी निकला कातिल… सामने आई यह वजह
कोरोना संक्रमण को लेकर सर्वदलीय बैठक 15 अप्रैल को…. राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे सभी राजनीतिक दलों और समाज प्रमुखों से वर्चुअल चर्चा
बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल, मरीज और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत में मंत्री लखमा बने दुभाषिया
प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने महिलाओं ने निकाली रैली, महापौर नीरज पाल के निर्देशानुसार स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
व्याख्याता ने चार बच्चों की जानकारी छिपाई, राज खुला तो DPI ने किया बर्खास्त, तीन साल से चल रही थी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona's shadow on the fifth test: match will not start today पांचवे टेस्ट पर कोरोना का साया: आज शुरू नहीं होगा मैच… फीजियों के संक्रमित होने के बाद टाला गया आज का शेड्यूल
Next Article फ्रांस जनवरी में करेगा 36वें राफेल की डिलीवरी, भारत ने इसे बनवाया है सबसे अधिक घातक फ्रांस जनवरी में करेगा 36वें राफेल की डिलीवरी, भारत ने इसे बनवाया है सबसे अधिक घातक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?