रायपुर। ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार करने की खबर है। उन्हें रायपुर लाया गया, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
बता दें कि नंद कुमार बघेल ने लखनऊ में ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था। रायपुर के डीडी नगर थाने में नंद कुमार बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। उन्हें रायपुर की कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
सीएम बघेल ने कहा था कानून से कोई भी ऊपर नहीं
पिता के खिलाफ शिकायत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने खुद ही पिता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। भूपेश बघेल ने कहा कि पिता के रूप में उनका सम्मान है लेकिन सरकार के लिए कानून से बड़ा कोई नहीं चाहे वह मेरे पिता ही क्यों न हों।




