ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू मरीज से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

डेंगू मरीज से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी

By @dmin
Published: September 6, 2021
Share
डेंगू मरीज से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी
डेंगू मरीज से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी
SHARE
  • डेंगू मरीज से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी, आसपास के क्षेत्रों का घंटे भर तक अधिकारियों के साथ किए निरीक्षण, कहा डेंगू के मूल जड़ को समाप्त करना जरूरी, लार्वा की उत्पत्ति ना हो इस पर करें विशेष फोकस
  • बीएसपी क्षेत्र के सेक्टर 7 में डेंगू पॉजीटिव केस मिलने पर भिलाई निगम का अमला हुआ सक्रिय, 3 दिनों से आसपास के घरों में जारी है डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की गतिविधियां, नहीं मिला लार्वा

भिलाई। बीएसपी क्षेत्र में सेक्टर 7 सड़क नंबर 34 में डेंगू पॉजिटिव केस मिलने पर निगम प्रशासन एवं मलेरिया विभाग इसकी रोकथाम के लिए 3 दिनों से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है! आसपास के सभी घरों का सघन सर्वे किया जा रहा है, फागिंग हो रही है, लार्वा की खोजबीन की जा रही है, झाडिय़ों में एडल्ट मच्छरों को समाप्त करने के लिए मेलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है, पुराने पानी को टेमीफास् का उपयोग कर खाली किया जा रहा है, मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जा रही है, जलजमाव वाले स्थलों में मलेरिया ऑयल का उपयोग किया जा रहा है! सेक्टर 7 क्षेत्र के 150 घरों का सर्वे हो चुका है! आज निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी सेक्टर 7 पहुंचे, उन्होंने घंटे भर तक डेंगू मरीज के घर के समीपस्थ क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली!

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए हर गतिविधियों पर कार्य हो, डेंगू की उत्पत्ति का मूल जड़ लार्वा है, डेंगू मच्छर के लार्वा उत्पन्न ना हो इस पर विशेष रूप से फोकस करें, घर-घर लार्वा की जांच होनी चाहिए, डेंगू नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे, डेंगू के हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में डेंगू नियंत्रण की टीम सक्रिय होकर कार्य करें! आयुक्त मरीज से मिलने उनके निवास पहुंचे, मरीज की हालत ठीक बताई जा रही है मरीज के घर में कुल 14 सदस्य हैं वह भी स्वस्थ है! इस दौरान जोन आयुक्त प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उप अभियंता श्वेता महेश्वर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आर.पी. तिवारी एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक वी.के. सैमुअल आदि मौजूद रहे!

डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सेक्टर 7 मरीज के घर के समीप के 115 घरों की जांच में नहीं मिला लार्वा सेक्टर 7 में डेंगू मरीज की जानकारी मिलने पर 4 सितंबर से मरीज के घर के आसपास के 115 घरों का सर्वे वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में किया गया लेकिन जांच में किसी भी घर में लार्वा नहीं मिला! वही सर्वे के दौरान 96 कूलर की जांच की गई, 11 कूलर को टेमीफास् का उपयोग करते हुए खाली कराया गया! 127 पानी टंकी, गमला, कंटेनर एवं अन्य पात्रों की जांच की गई! इनमें से 10 टंकियों को खाली कराया गया तथा जन जागरूकता प्रचार प्रसार करने के लिए इन सभी घरों में पंपलेट का वितरण किया गया! क्षेत्र में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की सारी गतिविधियां जारी है!

भिलाई की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा, चारों ओर बनाई बाउंड्रीवॉल… निगम ने किया ध्वस्त
CG Accident : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, जिला वनोपज संघ थे अध्यक्ष
दोस्त बनाकर घोंपा खंजर, चीन ने नेपाल की जमीन पर खड़ी कर दीं 11 इमारतें
मनरेगा का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डेंगू के बढ़ते आंकड़ो से नगर निगम दुर्ग हुआ सतर्क डेंगू के बढ़ते आंकड़ो से नगर निगम दुर्ग हुआ सतर्क
Next Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses दुर्ग के तीन फ्लाईओवर में लगेंगे डेकोरेटेट लाइट… विधायक वोरा ने कहा- शहर को सुसज्जित करने का प्रयास

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?