ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजी चेम्बर के साथ बैठक में एफएसएसएआई के क्षेत्रीय निर्देशक कर्नल प्रमोद दहीतुले ने कहा… फुड लायसेंस बनाने की प्रथा शीघ्र होगी समाप्त
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीजी चेम्बर के साथ बैठक में एफएसएसएआई के क्षेत्रीय निर्देशक कर्नल प्रमोद दहीतुले ने कहा… फुड लायसेंस बनाने की प्रथा शीघ्र होगी समाप्त

By @dmin Published September 3, 2021
Share
In a meeting with CG Chamber, FSSAI Regional Director Col Pramod Dahitule said
In a meeting with CG Chamber, FSSAI Regional Director Col Pramod Dahitule said
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में चेंबर के पदाधिकारियों के साथ एफएसएसएआई के क्षेत्रीय निर्देशक कर्नल प्रमोद दहीतुले, डिप्टी डायरेक्टर सुमेश कृष्णन, सहायक निर्देशक सौमल्या बनर्जी, राज्य आयुक्त केडी कुंजाम, सर्वेश यादव, शामिल हुए। इस मौके पर क्षेत्रीय निर्देशक कर्नल प्रमोद दहीतुले ने बताया की फूड लायसेंस बनाने की प्रथा शीघ्र समाप्त होगी एवं जो है उन्हें नियमित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दुबारा आ जाने से खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, रोग-प्रतिरोध शक्ति और सही खाद्य पर ध्यान केंद्रित हो गया है। बाजार में सुरक्षित खाद्य की उपलब्धता बनाए रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि खाद्य से होने वाले किसी भी संदूषण से स्वास्थ्य रक्षा प्रणाली पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। छतीसगढ़ के उद्यमियों एवं व्यापारियों को बताते हुए कहा की सभी अपने द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की सर्वालाइंस टेस्टिंग पर ध्यान देने से एक्सपोर्ट के द्वार खुलेंगे एवं छतीसगढ़ के व्यापारी अपने फूड उत्पादों को एक्सपोर्ट के लिए अग्रसर होंगे।

इस अवसर पर उधोग चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चैबे ने कहा कि भारत सरकार के टूल रूम एवं भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) राज्य सरकार तथा छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ व्यापारियों के ट्रेनिंग के लिए एमओयु हस्ताक्षर किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में आगे बताते हुए कहा कि देशी खाद्य परीक्षण उपकरण प्रीसीजन आयोडीन वैल्यू एनालाइजर (पीआईवीए) को भी मान्यता प्रदान की। इस देशी किट का निर्माण सीएसआईआर ने केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) के सहयोग से किया है और इससे खाद्य तेलों तथा वसाओं में आयोडीन वैल्यू (अनसैच्युरेशन की मात्रा) का जल्दी, सस्ते और बेहतर तरीके से पता लगाया जा सकता है। पीआईवीए का नारियल, सूरजमुखी, सरसों के तेल, पॉम, चावल के भूसे, सोयाबीन, मूंगफली, जैतून के तेल और घी के लिए अंशांकन किया गया है। यह नया विकास द्रुत और उन्नत खाद्य परीक्षण किटें बनाकर खाद्य परीक्षण क्षमता को सशक्त बनाने के चालू प्रयासों का अंग है। वचन डेयरी एवं मिनरल वाटर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्यों से आवगत कराया तथा लेबलिंग के उपर भी प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, कार्यालय प्रभारी नरेश गंगवानी, उपाध्यक्ष-योगेन्द्र नारंग, मंत्री-शंकर बजाज, नीलेश मंूधड़ा, उद्योग चेम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चैबे, मंत्री-राहूल पटेल, कांति पटेल, विपुल सामानी, जयेश पटेल, सारडा बेकिंग एंड फुड्स ग्रुप से एच.के.ताम्रकार एवं टीम, हीरा पॉवर एंड स्टील से दीपक गोयल, पेप्सिको इंडिया होल्डिंग से मोईन खान एवं सुदीप जैन, छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम से गोपाल अग्रवाल, आईबीएमएफपीपीसी के कार्यपालन अधिकारी डॉ.एस.के.मिश्रा, गुरूनानक मिक्चर से ज्ञान माखीजा एवं नितेश पटेल, विनोद सचदेव, सतीश श्रीवास्तव, रवि सचदेव, स्वरूप पटेल, चेतन गुप्ता, दर्पण सचदेव, संतोष गेहानी, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, आशीष शादीजा, पिंकू थॉपर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin September 3, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Effect of strike: Risali corporation's work stalled…. Regular employees on strike हड़ताल का असर: रिसाली निगम का काम ठप…. नियमित कर्मचारी हड़ताल पर, प्लेसमेंट बैठे रहे टेबल पर… कार्यालय खाली देख लौटे नागरिक
Next Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की गणना में सीएम के बाद विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल… की ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस गणना में शामिल होने की अपील
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?