ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर को 10 करोड़ से मिलेंगे दो आउटडोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल…. विधायक वोरा ने कहा पटरी पार के युवाओं की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर को 10 करोड़ से मिलेंगे दो आउटडोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल…. विधायक वोरा ने कहा पटरी पार के युवाओं की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses
7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहरी क्षेत्र में जनसंख्या के बढ़ते दबाव एवं खेल कूद हेतु उपलब्ध मैदानों की सीमित होती संख्या के बीच पटरी पार क्षेत्र के युवाओं की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा ढाई ढाई करोड़ के दो आउटडोर स्टेडियम सह स्पोट्र्स काम्प्लेक्स एवं 5 करोड़ की लागत से शहर में अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप स्विमिंग पूल की सौगात जल्द मिलने जा रही है।

विधायक वोरा निगम महापौर एवं अधिकारियों के साथ स्थल चयन के लिए स्वयं निकले आउटडोर स्टेडियम के लिए आदित्य नगर चौक स्थित मार्कफेड के पीछे की शासकीय भूमि का चयन किया गया है एवं पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर के पीछे स्थित 10 एकड़ की नजूल भूमि में 5 करोड़ का स्विमिंग पूल एवं 2.5 करोड़ से स्पोट्र्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। दोनों स्थानों पर जिसके अंतर्गत हॉकी ग्राउंड, रेसिंग ट्रैक, बॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट एवं क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, ऑक्सिजन जोन एवं ओपन जिम की भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विधायक वोरा ने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा लगातार शहर के विकास की उपेक्षा की जाती रही विशेष कर पटरी पार का क्षेत्र विकास से अछूता रहा किन्तु कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार शहर के लिए राशि जारी की जा रही है एवं जनहित के कार्य जनभावनाओं के अनुरूप हो रहे हैं। पटरी पार क्षेत्र एवं पॉलिटेक्निक कालेज में दो स्पोट्र्स काम्प्लेक्स के निर्माण से शहर की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही बुजुर्गों के मॉर्निंग इवनिंग वॉक के लिए भी सुविधा होगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शासन द्वारा कार्यों की सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है जल्द ही प्रस्ताव बनाकर राशि जारी करवाने एवं भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। स्थल चयन के दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, लोनिवि अभियंता गगन जैन, पार्षद शंकर ठाकुर अमित देवांगन, अरुण सिंह, मीना सिंह एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, हरीश साहू मौजूद थे।

छोटे उद्योगों से बड़े रोजगार की ओर कदम, ग्रामोद्योग से गाँव-गाँव में रोजगार का होगा विस्तार – मंत्री गजेंद्र यादव
छत्तीसगढ़ में सीएम शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर…. वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
सुकमा जिले में धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट का दिखा प्रकोप… कृषि वैज्ञानिकों ने नियंत्रण व उपचार का बताया उपाय
भारत में कारोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,067 नए मामले, 94 लोगों की हुई मौत
हत्या के 20 दिन पहले कराया 16 लाख का बीमा, चाकू से किए कई वार, अवैध संबंध में बन रही थी बाधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए भारत से सीधे नहीं लड़ पाएगा पाकिस्तान, अपनाई डेथ ऑफ थाउजेंड कट्स की नीति: राजनाथ सिंह
Next Article अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?