ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहली बार 16800 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में 321 अंकों की उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

पहली बार 16800 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में 321 अंकों की उछाल

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 321.99 अंक (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 56,446.71 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.30 अंकों (0.62 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,808.50 के स्तर पर खुला। यह इसका रिकॉर्ड स्तर है। शुरुआती कारोबार में 1535 शेयरों में तेजी आई, 339 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

पिछले सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी उच्च्तम स्तर पर बंद हुए थे। इस दौरान बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,43,73,800.36 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को रिकॉर्ड निचले स्तर से बढ़ाने नहीं जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा
विश्लेषकों के अनुसार इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, वाहन बिक्री के आंकड़ों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अतिरिक्त निवेशकों की निगाह कोविड-19 के रुख तथा टीकाकरण की रफ्तार पर रहेगी। बाजारों की दिशा रुपये तथा ब्रेंट कच्चे तेल के रुख पर भी निर्भर करेगी।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें टाटा स्टील, मारुति, टाइटन, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 198.72 अंक (0.35 फीसदी) ऊपर 56323.44 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 47 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 16752.20 पर था।

शुक्रवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर 56,124.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68.30 अंक चढ़कर 16,705.20 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले सत्र में मामूली गिरावट पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट पर हुई। सेंसेक्स 32.95 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55916.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 6.80 अंकों (0.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 16630.10 के स्तर पर खुला था।

स्पेशल बच्चों के बीच स्पेशल बन गए एसपी पल्लव, साइन लैंग्वेज में की बात… बच्चों ने पूछे कई सवाल
एसीबी के हत्थे चढ़ी महिला इंसपेक्टर, रायपुर में दहेज प्रताड़ना केस में मांग रही थी रिश्वत… रंगे हाथों पकड़ाई
ये छोटे-छोटे उपाय दिला सकते है गर्दन दर्द से छुटकारा
नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा-जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा
संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है-मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhupesh Sarkar became the support of the destitute बेसहारों का सहारा बनी भूपेश सरकार… विधायक देवेन्द्र ने कहा दुर्ग जिले के 867 बच्चों के पढ़ाने का उठाया जिम्मा… अब भी कर सकते हैं आवेदन
Next Article Bhupesh won the chair race, but Baba is in no mood to leave the field कुर्सी दौड़ में जीते भूपेश, …पर बाबा मैदान छोडऩे के मूड़ में नहीं… वेटिंग गेम खेलेंगे सिंहदेव… राहुल गांधी के दौरे पर जबरदस्त शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?