भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई की बैठक भिलाई स्थित कॉफी हाउस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई इकाई अध्यक्ष तथा संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र उपस्थित थे। बैठक में भिलाई इकाई के अंतर्गत जोन -6 के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, साथ ही चेम्बर के आगामी सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले वर्ष से अब तक व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, ऐसे में हम सबको जरूरत है कि एक साथ संगठित होकर व्यापारी हित के लिए प्रयास करें। प्रदेश के साथ- साथ भिलाई इकाई के अंतर्गत हमारा यही प्रयास है कि हम ज्यादा से ज्यादा व्यापारी साथियों को संगठन से जोड़कर उनकी सहायता कर सकें। भिलाई अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि चेम्बर द्वारा आगामी दिनों में सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है जिसके अंतर्गत भिलाई इकाई में 9 जोन में यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा जिसके लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की भी नियुक्ति की जा चुकी है।
गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि जोन 6 में उत्तम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भिलाई चेम्बर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी टीम में सलाहकार के रूप में डॉ. संतोष राय, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भागचंद जैन, मुकेश जैन, उपाध्यक्ष सोनल दुबे, सुरेश रत्नानी, अनिल खन्ना को शामिल किया गया है। गजेंद्र सिंह, संजय होतवानी, महेंद्र प्रताप सिंह, विशोल सोनी, नरेंद्र जैन और विनीत वाजपेयी, चंद्रकुमार जैन, हरिशचंद्र कन्नौजिया और मुकेश अग्रवाल को मंत्री एवं दीपक बातनानी, आशीष कुशवाहा और सतेंद्र गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से शंकर सचदेवा जिला सदस्यता प्रभारी, चिन्ना राव प्रदेश मंत्री, नरेश वासवानी महामंत्री जिला एवं सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे।




