ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की बैठक: सदस्यता अभियान सहित इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की बैठक: सदस्यता अभियान सहित इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

By @dmin
Published: August 27, 2021
Share
Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai unit meeting
Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai unit meeting
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की आवश्यक बैठक सुपेला कॉफी हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन द्वारा आगामी दिनों में शुरू किये जाने वाले सदस्यता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही भिलाई इकाई के अंतर्गत जोन 4 एवं 5 में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि भिलाई इकाई के व्यापारियों द्वारा कोरोनाकाल में भी व्यापारी हित में सराहनीय कार्य किये गये थे। सभी व्यापारी साथी बधाई के पात्र हैं, इसी कड़ी में भिलाई इकाई द्वारा अब जोन स्तर पर टीम का गठन किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी साथियों तक पहुंचा जा सके और उन्हें व्यापार हित से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। भिलाई इकाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि पूर्व में 10 जोन में प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, इस क्रम में आगे बढ़ते हुए अब प्रत्येक जोन में टीम का गठन किया जा रहा है। जिसमें जोन 4 एवं जोन 5 में टीम का गठन किया जा चुका है।

जिसके अंतर्गत जोन 5 के प्रभारी हेमंत अरोरा होंगे। सलाहकार के रूप में श्रीनिवास खेडिय़ा, दिनेश सिंघल, संदीप निरंकारी अपना मार्गदर्शन देंगे। इसी कड़ी में विशेष आमंत्रित सदस्य अरूणकांत गुप्ता, कमलेश देवांगन, ओमेश कुमार शर्मा, नरेश खोसला होंगे। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र गौतम, भास्कर राव, योगेश तिवारी टीम में शामिल किये गये हैं। मंत्री के रूप में रॉकी अग्रवाल, गुलशन गुलवानी, संजय बंका, शैलेन्द्र नेमा, वसीम, सुशील भतीजा एवं अशोक देवांगन को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में जितेन्द्र उप्पल, मुकेश सेन, सोमेश वर्मा, आशीष अग्रवाल एवं हेमंत साहू को शामिल किया गया है।

वहीं जोन 4 के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि टीम में प्रदेश मंत्री मनोज बख्त्यानी, राकेश मल्होत्रा, राम ओबेराय और शंकर सचदेव को शामिल किया गया है। साथ ही सलाहकार लक्ष्मण आयलानी, नरेश जसवानी, अरविंद गुप्ता, दिलीप गोलछा और रामचंद्र को भी टीम में शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में लक्ष्मण शर्मा, नवानी दादा, लक्ष्मण दास बख्त्यानी, रवि सिंह, घनश्याम राठी, अरविंद वर्मा, भागचंद पारख को शामिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश माखीजा और विनोद प्रसाद के साथ ही हरीश शर्मा को जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

टीम में कोषाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय नायक, एस. सम्मन, दिलीप केशरवानी, बॉबी भैय्या, संतोष गेहानी, राजीव जैन को भी शामिल किया गया है। वहीं मंत्री संतोष धनोड़े, राजू चावला, आशीष हमदेव, विष्णु मिश्रा, बाबूलाल, अमरेश खेमानी, गिरीश सावलानी, रवि विरवानी, सुरेश होतवानी, जगतार सिंह, संजय सिंह और मुरली दलई के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार सोनी, पंकज सोनी, गिरीश खापरड़े को भी टीम में शामिल किया गया है।

Smart Policing : पुलिस ने बनवाया ऐसा सॉफ्टवेयर, एक Click में खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली
CG Breaking : टीटीई की सूझ से नाबालिग लड़की लौटी घर, परिजनों को बताए बिना जा रही थी दिल्ली
आर्यन खान मामले में नया मोड़: गवाह का दावा-सादे कागज पर एनसीबी ने करवाए थे साइन, 18 करोड़ में तय हुई थी डील
तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट : बीएसपी रेड से हारी बीएसएफ की टीम
बीजापुर दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की देंगे सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amrit Mahotsav of Azadi: Fit India Freedom Run and ICop आजादी का अमृत महोत्सव: 28 को बिलासपुर में होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन व आईकॉप
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises ब्रेकिंग न्यूज: ढाई साल के सीएम पर सस्पेंस बरकरार… राहुल के साथ बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा हमने अपनी बात रखी… राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?