ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालबाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 226.47 अंकों (0.41 फीसदी) की तेजी के साथ 55,555.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,496.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया।

एनएसई की निवेशकों को सलाह
एनएसई ने निवेशकों को बिना नियमन वाले डेरिवेटिव उत्पादों में निवेश करने से बचने को कहा है। एनएसई का कहना है कि निवेशकों को इंटरनेट आधारित ट्रेडिंग मंचों के डिफरेंस और बाइनरी विकल्पों विकल्पों से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक इन मंचों के बड़े रिटर्न के वादे जाल में फंस जाते हैं और फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे उत्पादों में निवेश से बचें।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से भी बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही परिणामों का सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में बाजार रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों के प्रवाह से भी दिशा लेगा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ग्रासिम, अडाणी पोट्र्स एम एंड एम आयशर मोटर्स और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी, फाइनेंस सर्विस और बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, मेटल, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 384.11 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 55713.43 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.60 अंकों (0.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 16562.10 के स्तर पर खुला था।  

शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 300.17 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,329.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 118.35 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,450.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Good News : मेडिकल में एडमिशन होगा आसान…. ईडब्ल्यूएस की खाली सीटें अब जनरल केटेगरी को मिलेंगी
आधार आपरेटर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा व सुविधा सहित यह है मांगे
हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
भिलाई के दिव्यांग बच्चों को फ्री में मिलेगी फिजियो थेरपी, सेवा फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ… बीएसपी और ओए के साथ हुआ एमओयू
इस पानी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बन सकता है मुसीबत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों से मुकाबले के लिए रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में 'दुर्गा फाइटर फोर्स' का गठन नक्सलियों से मुकाबले के लिए रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में ‘दुर्गा फाइटर फोर्स’ का गठन
Next Article Excitement in Bhilai on CM Baghel's birthday: Convoy of District सीएम बघेल के जन्मदिन पर भिलाई में उत्साह: बधाई देने 50 वाहनों से रवाना हुआ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का काफिला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?