ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगानिस्तान से लौटे रूबी, माया और बॉबी की होगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनाती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

अफगानिस्तान से लौटे रूबी, माया और बॉबी की होगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनाती

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
अफगानिस्तान से लौटे रूबी, माया और बॉबी की होगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनाती
अफगानिस्तान से लौटे रूबी, माया और बॉबी की होगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनाती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आईटीबीपी कमांडो के साथ अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे तीन खोजी कुत्ते रूबी, माया और बॉबी को जल्द ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान यूनिट में तैनात किया जाएगा। रूबी (बेल्जियम मालिनोइस ब्रीड की फीमेल), माया (फीमेल लेब्राडोर) और बॉबी (मेल डॉबरमैन) हैं। इन तीनों को अभी दिल्ली में छावला में आईटीबीपी के कैंप में रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये तीनों करीब तीन साल से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कमांडो टुकड़ी के साथ थे। इस टुकड़ी के जिम्मे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास और इसके राजनयिक स्टाफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।

उन्होंने बताया कि इन तीनों ने कई बार आईईडी का पता लगाया और न केवल भारतीय राजनयिकों बल्कि दूतावास में कार्य करने वाले स्थानीय अफगानी नागरिकों की भी जान बचाई। इन तीनों को जल्द ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में लगी आईटीबीपी यूनिटों में तैनात किया जाएगा। इन सभी को विदेश में ड्यूटी पर भेजने से पहले चंडीगढ़ के नजदीक भानू में आईटीबीपी नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स में प्रशिक्षित किया गया।

ये तीनों कुत्ते काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से लाए गए 150 सदस्यों के दल में शामिल थे। इसमें 99 आईटीबीपी कमांडो भी शामिल हैं। भारत ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास, वाणिज्य कार्यालयों और राजनयिकों की सुरक्षा के लिए 300 से अधिक आईटीबीपी कमांडो को तैनात किया था। भारत ने नवंबर 2002 में अपने नागरिकों और काबुल दूतावास की सुरक्षा के लिए इनकी तैनाती की थी।

आम आदमी को फिर लगा झटका…. देश की ऑयल कंपनियों ने बढ़ाया घरेलू गैस का दाम…. जाने अब कितनी चुकानी होगी कीमत
बढ़ते कोरोना मामलों के बाद भी सरकार नहीं जागी तो व्यापारियों ने दिखाई सूझबूझ… वलसाड के लोगों ने खुद लगाया 10 दिन का लॉकडाउन
यूरोप में भिलाई की प्रेरणा ने तिरंगे के साथ जमाई धाक, दो खिताब किए अपने नाम
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय बाजार और रोजगार को बढ़ावा देना – मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर
Next Article भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव के बाद कई इलाकों में लगा जाम भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव के बाद कई इलाकों में लगा जाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?