ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेम्बर का प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…. नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांगी अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चेम्बर का प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…. नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांगी अनुमति

By @dmin
Published: August 18, 2021
Share
The representatives of the Chamber submitted a memorandum to the Collector
The representatives of the Chamber submitted a memorandum to the Collector
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदय से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, विकास आहूजा, विकास पंजवानी, मयंक त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि एक महत्वपूर्ण फैसला केबिनेट में लिया गया, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा लीज होल्ड संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने का निर्णय लिया गया और क्रमश़: इंडस्ट्रीयल, हाउसिंग बोर्ड और आर.डी.ए. की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया भी जारी हो चुकी है। प्रदेश की जनता ने शासन की इन योजनाओं को हाथों हाथ लिया है और योजना का लाभ लेकर अपने द्वारा धारित संपत्ति पर मालिकाना हक प्राप्त कर रही है, इससे शासन को भी राजस्व की प्राप्ति हो रही है। छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा इसी क्रम में प्रदेश के नगर निगमों की संपत्तियों को भी फ्री होल्ड किये जाने का आग्रह किया गया, ताकि प्रदेश में नगर निगम की जो संपत्तियां अभी भी लीज होल्ड/किराये पर हैं उन्हें भी फ्री होल्ड कर ऐसे संपत्तियों के धारकों को भी सामान रूप से योजना का लाभ दिया जा सके।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि चूंकि प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्थित लगभग सभी बाजार नगर निगम के द्वारा लीज पर दिये गये हैं और इन्हें फ्री होल्ड किया जाना प्रदेश के व्यापार-व्यवसाय को गति प्रदान करने के उद्देश्य से लाभकारी होगा। ऐसे समस्त बाजारों में रजिस्ट्री फ्री होल्ड हेतु अनुमति प्रदान किये जाने से व्यवसायी स्वतंत्र होकर अपनी दुकानों को हस्तांतरित कर सकेंगे और राज्य को राजस्व की प्राप्ति होगी जिससे प्रदेश में जनकल्याण कार्य होंगे। अमर पारवानी ने जिलाधीश महोदय से निवेदन किया कि राज्य के समस्त नागरिकों एवं व्यापारियों के पक्ष में सहृदयतापूर्वक निर्णय लेते हुए नगर निगम की संपत्तियों को फ्री होल्ड किये जाने एवं रजिस्ट्री पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाये जाने हेतु अनुमति प्रदान करें।

आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव
CG News : सगाई की रात युवती ने प्रेमी संग खाया जहर, दोनों की मौत… शादी के खिलाफ था परिवार
वीर सैनिकों के कारण ही हमारे जीवन और संपत्ति सुरक्षित है – राज्यपाल रमेन डेका
कोविड नियमों की अनदेखी…. रूआबांधा शनिचरी बाजार में निगम अधिकारियों ने बरती सख्ती
आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Food Minister Amarjit Bhagat reached among the elephant affected by walking on बरसते पानी में पगडंडियों पर चलकर हाथी से प्रभावितों के बीच पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत…. हाथी के हमलों से प्रभावित लोगों की समस्याएं शीघ्र दूर करने दिए निर्देश
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना: एक ही दिन में बढ़े संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले, 440 लोगों की हुई मौत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?