ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती… बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र… दसवीं पास को मिलेगा नौकरी का मौका
Share
Notification Show More
Latest News
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती… बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र… दसवीं पास को मिलेगा नौकरी का मौका

By @dmin Published August 13, 2021
Share
There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company
There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए है। मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएंगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को नौकरी मिलेगी। सीधी भर्ती के लिए कक्षा दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक www.cspc.co.in में लॉगइन करके जमा किये जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 232 पद आरक्षित होंगे, शेष 668 पद अनारक्षित रहेंगे।

अंकित आनंद ने बताया कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिए होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिये पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा।

जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित और 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अंबिकापुर क्षेत्र के लिए अनुसूचित जाति के 07, अनुसूचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित और 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसूचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित और 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायफंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

You Might Also Like

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

@dmin August 13, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए भारत सरकार देगी मेडल… गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी डीएम अवस्थी ने दी पुलिस अधिकारियों को बधाई
Next Article Success Story: Chhattisgarh Millet Mission… Malnutrition will decrease सफलता की कहानी: छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन… घटेगा कुपोषण, बढ़ेगा रोजगार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?