ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सफलता की कहानी: छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन… घटेगा कुपोषण, बढ़ेगा रोजगार
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी
October 5, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सफलता की कहानी: छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन… घटेगा कुपोषण, बढ़ेगा रोजगार

By @dmin Published August 13, 2021
Share
Success Story: Chhattisgarh Millet Mission… Malnutrition will decrease
Success Story: Chhattisgarh Millet Mission… Malnutrition will decrease
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल में उगाए जाने वाली कोदो-कुटकी और रागी फसल को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य में मिलेट मिशन की शुरूआत की गई है। जहां इस मिशन से वनांचल में लोगों के पोषण स्तर पर वृद्धि होगी। वहीं इन फसलों के वैल्यु एडिशन से रोजगार भी मिलेगा। किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर कोदो-कुटकी के लिए जहां समर्थन मूल्य घोषित किया गया है, वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इन फसलों को शामिल कर इनके लिए इनपुट सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान इन फसलों की खेती के लिए उत्साहित हैं।

लघु धान्य फसलों में पाए जाने वाले भरपूर पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए उत्तर बस्तर कांकेर जिले में जिला प्रशासन और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले के किसानों को मिलेट मिशन के तहत उन्नत खेती के लिए जानकारी दी जा रही है। कोदो-कुटकी के उत्पादन और संग्रहण के लिए किसान विकास समिति का गठन किया गया है, जिसमें 300 परिवार जुड़े हैं। लघु धान्य फसलों के वैल्यु एडिशन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर और दुर्गुकोंदल विकासखण्ड के ग्राम गोटुलमुण्डा में प्रसंस्करण इकाई लगाई गई है। इन दोनों इकाईयों में एक-एक महिला समूहों द्वारा प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है। इन प्रसंस्करण इकाईयों में पिछले छह माह में लगभग 800 क्विंटल से अधिक कोदो-कुटकी एवं रागी का प्रसंस्करण किया गया है। संग्रहण एवं प्रसंस्करण कार्य में लगे हुये स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 850 से अधिक मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

जिला प्रशासन की पहल पर लघु धान्य फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों और महिला समूहों को इस प्रसंस्करण केन्द्र से जोड़ा गया है। समूह के माध्यम से कृषकों के उत्पाद का संग्रहण कर प्रसंस्करण इकाई में महिला समूह के माध्यम से प्रसंस्करण कर पैकेजिंग का काम किया जा रहा है। इस केन्द्र में तैयार किए गए उत्पाद आंगनबाडिय़ों के माध्यम से कुपोषित, रक्त अल्पतता से ग्रसित व गर्भवती माताओं तथा कुपोषित बच्चों को कोदो चावल खिचड़ी के रूप में एवं रागी को हलवा के रूप में प्रदाय किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य न केवल 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया है बल्कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार करते हुए अब कोदो-कुटकी की फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रूपए और धान के बदले कोदो-कुटकी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

@dmin August 13, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती… बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र… दसवीं पास को मिलेगा नौकरी का मौका
Next Article Russia's Sputnik V vaccine to come to India by May… DCGI approves भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?