भिलाई। विश्व हिंदू परिषद वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज सुपेला थाने का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के खिलाफ हल्ला बोला। उनकी मांग थी कि आरक्षण नगर में धर्मांतरण कराने वाले पास्टर और नंद सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसे लेकर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी भी दी, साथ ही पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरक्षी नगर में कुछ लोगों द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। भगवान बूढ़ादेव सहित समस्त देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है। घरों से भगवान की फोटो निकाल कर फेंक ने के अलावा लोगों को जबरन बाइबिल थमाया जा रहा है। इसे लेकर सुपेला थाने में पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जनाक्रोश आंदोलन जारी रहेगा।




