भिलाई। स्टार लाइट फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को एसएनजी ऑडिटोरियम सेक्टर 4 में स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित हुए। विशेष अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपनी उपस्थिति दी कार्यक्रम के दौरान अपोलो ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कई समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्टार लाइट फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। मुख्य अतिथि की आसंदी से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि स्टार लाइफ फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है एक एनजीओ के रूप में शिक्षा सहित कुपोषण दूर करने व वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है इस कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि खुशी मिलती है कि हमारी युवा पीढ़ी रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ रही है। वर्तमान समय में हमारी युवा पीढ़ी रचनात्मकता को छोड़कर बुरे कामों में लिप्त हो रही है ऐसे समय में स्टाफ लाइफ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को रचनात्मक कार्यों के प्रति जागरूक करना वाकई सराहनीय कार्य है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमारे युवाओं को संस्कार की शिक्षा देनी चाहिए। संस्कार के शिक्षा ना मिलने के कारण युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार से अच्छा व्यक्तित्व बनता है पढ़ाई लिखाई जरूरी है लेकिन इसका अच्छे व्यक्तित्व से कोई संबंध नहीं है। अच्छा व्यक्ति बनने के लिए पढ़ा लिखा होना प्रकार जरूरी है बल्कि सरकारी होना जरूरी है। मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि वह अपने बच्चों को शुरू से संस्कार की शिक्षा दें जिससे युवा पीढ़ी कोई दिशा मिलेगी।




