ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापरवाही पड़ सकती है भारी, घर के बाहर मास्क नहीं लगाकर निकलने वाले हो जाएं सावधान…. भिलाई निगम ऐसे लोगों से वसूल रही है जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लापरवाही पड़ सकती है भारी, घर के बाहर मास्क नहीं लगाकर निकलने वाले हो जाएं सावधान…. भिलाई निगम ऐसे लोगों से वसूल रही है जुर्माना

By @dmin
Published: August 10, 2021
Share
SHARE

भिलाई। मास्क नहीं लगाने वालों को थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, अगर घर से बाहर निकलना है तो मास्क लगाना अनिवार्य है। इसका पालन नहीं करने वालों से नगर निगम भिलाई जुर्माना वसूल कर रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों को देखते हुए निगम मास्क के खिलाफ मुहिम चला रही है। सार्वजनिक स्थल एवं बाजार क्षेत्र तथा दुकान में नियमित रूप से मास्क की चेकिंग करते हुए मास्क नहीं लगाने वालों से अर्थदंड वसूला जा रहा है।

निगम की टीम निगम क्षेत्र के अलावा बीएसपी क्षेत्र में भी कार्रवाई कर रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता को लेकर भिलाई निगम कार्यवाही को लेकर और सख्त हो गई है, मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, वही सिर्फ मास्क को दिखावे के लिए लेकर घूमने वालों को मास्क पहनने की समझाइश देकर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। सुपेला सब्जी मंडी में विगत कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह दुकानों में घूम घूम कर मास्क की जांच की जा रही है। व्यवसायियों एवं दुकानदारों को अनिवार्यत: मास्क लगाए रखने तथा ग्राहकों को मास्क लगाए रखने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने पर ही सामग्री देने हिदायत दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के परिपालन में सभी जोन क्षेत्र में मास्क की अनिवार्यता को लेकर मुहिम चलाई जा रही है, मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। वही दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है, वाहनों को रोककर कार्यवाही की जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह आवश्यक है कि जब भी घर से बाहर निकले मास्क हमेशा लगाकर रखें। विगत कुछ दिनों की कार्यवाही में नेहरू नगर जोन ने 17 लोगों से 1750 रुपए, वैशाली नगर जोन ने 22 लोगों से 4500 रुपए, मदर टैरेसा नगर जोन ने 20 लोगों से 1600 रुपए, शिवाजी नगर जोन ने 27 लोगों से 2900 रुपए तथा बीएसपी सेक्टर एरिया में 38 लोगों से 4100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है! इस प्रकार कुल 124 लोगों से 14850 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार: रांची की सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, डोरंडा कोषागार से जुड़ा है मामला
भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस
अभिनेत्री अलीशा बोस ने ‘साझा सिंदूर’ शो में धरा के रूप में निभाई मुख्य भूमिका
सामाजिक न्याय की योद्धा अनुप्रिया
अक्षय कुमार की रियल लाइफ बहन लाइम लाइट से रहती हैं कोसो दूर, ऐसा है दोनों का रिश्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनें 24 जून तक नहीं चलेंगी, सीएम बघेल ने बताई साजिश रेलवे ब्रेकिंग: वेटिंग क्लीयर करने की जद्दोजहद…. दुर्ग से निकलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में दी जा रही है अतिरिक्त कोच की सुविधा
Next Article Negligence can be heavy, be careful not to wear a mask outside the house 58.07 लाख से सतनाम भवन बनेगा सर्वसुविधायुक्त…. विधायक वोरा ने किया निषाद समाज के भवन का लोकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?