ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुद्धजल को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धरना प्रदर्शन: सेक्टर-2 में जुटे सैकड़ों लोग… प्रबंधन से मांगा शुद्ध पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शुद्धजल को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धरना प्रदर्शन: सेक्टर-2 में जुटे सैकड़ों लोग… प्रबंधन से मांगा शुद्ध पानी

By @dmin
Published: August 9, 2021
Share
Demonstration of Shri Ram Janmotsav Committee regarding pure water
Demonstration of Shri Ram Janmotsav Committee regarding pure water
SHARE

भिलाई। भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में विगत 4 माह से घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिसके चलते भिलाईवासियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। साथ ही लोगों को आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। 4 माह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये और न ही इस संवेदनशील विषय पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके विरोध में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आय़ोजन सेक्टर 2 में किया गया। धरना प्रदर्शन में लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता देकर सोए हुए जनप्रतिनिधि और बीएसपी प्रबंधन के प्रति अपना आक्रोश जताया और कड़े शब्दों में उनकी लापरवाही की निंदा की।

कार्यक्रम की शुरूआत प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर की गई। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ कर जय श्रीराम के नारों से आयोजनस्थल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि आज भिलाई शहर अपनी स्थापना के बाद सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के दौरान परिवर्तन का नारा दिया गया था और वो भी गंगाजल की कसम खाकर लोगों से वादे किये गये थे। लेकिन भिलाई का दुर्भाग्य है कि आज लोगों को 4 महीने से पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, क्या यही परिवर्तन है जिसके लिए लोगों ने इन्हें अपना समर्थन दिया था।

मनीष पाण्डेय ने कहा कि ऐसा परिवर्तन पहले भी भिलाई में आ चुका है कि लेकिन तब भिलाईवासियों को सौगात मिली थी। वर्ष 2003 में पहले वृहद पेयजल योजना और उसके वर्ष 2013-14 में अमृत मिशन में भिलाई की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी सौगात मिली थी लेकिन यह दुर्भाग्य है कि टाउनशिप आज साफ पानी के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील विषय को लेकर भिलाई का हर संगठन और हर यूनियन अब तक मौन है लेकिन श्रीराम जन्मोत्सव समिति इस विषय को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी और भिलाईवासियों के साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने ने कहा कि आज प्रदेश में ऐसी सरकार का शासन चल रहा है जिसका जन्म ही झूठ से हुआ है। इन्होंने सदैव लोगों को बरगलाने का प्रयास किया और उन्हें ठगा है। आज भी ये लोग परिवर्तन के नाम पर लोगों को केवल ठग ही रहे हैं। कार्यक्रम को प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, चन्ना केशवलू, अरविंद वर्मा, बसंत प्रधान, पूर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, शिवप्रकाश शिबू आदि ने भी संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती मंजू दुबे, रविंद्र राउल, रिंकू साहू, योगेंद्र पाण्डेय, विष्णु पाठक, तेजबहादुर सिंह, राजू श्रीवास्तव, मदन सेन, तिलकराज यादव, अशोक यादव, जे. श्रीनिवास राव, कन्हैया, प्रशम दत्ता, रोहन सिंह, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे।

कोरोना के बाद अब टायफाइड और पीलिया की मार
जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू ने कहा कि लोग अब तक कोरोना जैसी महामारी के दर्द से उबर नहीं पाये थे कि यहां के जिम्मेदारों की कुम्भकरणी नींद ने लोगों को पीलिया, टायफाइड और डायरिया जैसे रोग का दर्द भी दे दिया। लोग आज गंदे पानी की वजह से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं लेकिन हमारे जनप्रतिनिधियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

अब तो पानी ने भी कहा दिया… मुझे शुद्ध कर दो
श्री पाण्डेय ने कहा कि पानी को लेकर हर वर्ग अपनी आवाज उठा रहा है जिसमें श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाईवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है। समिति ने साफ पानी के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे, हस्ताक्षर अभियान चलाये, सड़क पर उतर मानव श्रृंखला बनाई इतना ही नहीं आज हम सब यहां धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। अब तो पानी ने भी थककर इनसे कह दिया है कि जिसे 5 महीने तक न समझे वो कहानी हूं मैं, मुझे शुद्ध कर दो पानी हूं मैं।

परिवर्तन के नाम पर सिर्फ गुमराम किये गये
मनीष पाण्डेय ने कहा कि लोगों को परिवर्तन के नाम पर सिर्फ गुमराह ही किया गया है। एक दौर था जब टाउनशिप में लोगों को दो वक्त पानी मिलता था लेकिन आज सिर्फ एक वक्त पानी मिल पाता है वो भी क्लोरीन वाला। उन्होंने बताया कि जब टाउनशिप में बीमारियों का खतरा बढ़ता है कि यहां के युवा जनप्रतिनिधि फिल्टर प्लांट देखने जाते हैं। इस समस्या के निराकरण की बजाय सब एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। बीएसपी प्रबंधन राज्य शासन पर ठीकरा फोड़ता है। और युवा जनप्रतिनिधि इसका ठीकरा बीएसपी पर फोड़ते हैं और कहते हैं कि यह तो केंद्र सरकार की गलती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि यदि यह कार्य भी केंद्र सरकार को ही करना है तो भिलाई की जनता ने आपको क्यों चुना। क्यों हम ऐसे विधायक को लेकर चल रहे हैं जिसे जनता की समस्या दिखाई नहीं पड़ रही है।

सबकुछ सेक्टर 5 में ही क्यों, बाकी सेक्टर से भेदभाव क्यों ?
मनीष पाण्डेय ने कहा कि आज 63 साल में पहली बार भिलावासियों को पानी के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। अपनी मेहनत की कमाई से हर माह 2 से 3 हजार रूपए पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगों के लिए पानी का वितरण किया जाता है वह सेक्टर -5 में, टाउनशिप का सबसे बड़ा तालाब सेक्टर -5 में, सबसे बड़ा गार्डन सेक्टर 5 में, इतना ही नहीं पटरीपार में बनने वाला शहीद पार्क तक सेक्टर -5 में बना दिया गया। तो बाकी सेक्टरों से इतना भेदभाव क्यों? बीएसपी कर्मी जो दिन रात मेहनत कर भिलाई को नई ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं उन्हें क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पानी। उन्होंने कहा कि भिलाई अब राम भरोसे हो गई है इसलिए हम सभी रामभक्त लोगों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे और सभी कम्भकरणी नींद में सोये लोगों को जगाने का काम करेंगे।

गठिया वात से पीडि़त महिला चलने फिरने में थी असमर्थ….. बी.एम. शाह में मिला ऐसा इलाज कि लौटी पैरो की ताकत… अब नहीं लेती किसी का सहारा
Big accident : कोंडागांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
रंजीत सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी लोकेश पाण्डेय विशाखापट्टनम से गिरफ्तार, आठवां आरोपी निखिल अभी भी फरार
दुखद: परम पावन मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पालोस-II परमात्मा में विलीन…. ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के थे सर्वोच्च प्रमुख… पीएम मोदी ने जताया दुख
असहाय लोगों के लिए आश्रय स्थल बना सुकुन का केन्द्र, निगम प्रशासन उपलब्ध करवा रही हैं, रहने, खाने से लेकर मनोरंजन की सुविधाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Bhathagaon Lift Irrigation Scheme, which was dead for thirty years, revived तीस वर्षों से मृतप्राय भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना हुई पुनर्जीवित…. मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब 6 गांवों को सिंचाई के लिए होगी जलापूर्ति
Next Article After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours भारत में कोरोना: नए मामलों में फिर आई गिरावट…. बीते 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?