नईदिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 30,549 नए केस सामने आए हैं, जबकि 422 लोगों की मौत हुई है। इस बीच देश में 38,887 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। राहत की बात है कि नए मामलों में कमी के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,04,958 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3 करोड़ 17 लाख 26 हजार 507 तक पहुंच गए हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 8 लाख 96 हजार 354 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 422 मरीजों की जान जाने के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 25 हजार 195 तक पहुंच गया है। अब तक देश में वैक्सीन की 47 करोड़ 85 लाख 44 हजार 114 डोज दिया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 61 लाख 9 हजार 587 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।




