नई दिल्ली (एजेंसी)। बारिश के बाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के ऊपर चला गया है। बता दें कि 205.33 मीटर दिल्ली में खतरे का निशान है, इसके ऊपर नदी बहे तो शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। जलस्तर बढऩे की वजह से गुरुवार को ही दिल्ली लोहे के पुल को बंद कर दिया गया था।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का पानी अब खेतों की ओर बढ़ रहा है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
#WATCH | Water level of Yamuna river increases following rains in the National Capital in last few days. Visuals from Loha Bridge. pic.twitter.com/dBTLhaf5nH
— ANI (@ANI) July 30, 2021
इसके साथ ही बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों द्वारा चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। विभाग के मुताबिक, ऊपरी डूब वाले इलाकों में बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।

हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पानी की दर 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गई है जो इस साल सबसे अधिक है। हरियाणा से गुरुवार को सुबह दस बजे तक 85,879 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। ऐसे में अगले 24 घंटो में जल स्तर बढ़ सकता है।




