ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम ने महज 10 घंटे में मुख्य राइजिंग पाइप लाइन का किया संधारण, जल प्रदाय सुचारू रूप से प्रारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम ने महज 10 घंटे में मुख्य राइजिंग पाइप लाइन का किया संधारण, जल प्रदाय सुचारू रूप से प्रारंभ

By @dmin
Published: July 27, 2021
Share
भिलाई निगम ने महज 10 घंटे में मुख्य राइजिंग पाइप लाइन का किया संधारण, जल प्रदाय सुचारू रूप से प्रारंभ
भिलाई निगम ने महज 10 घंटे में मुख्य राइजिंग पाइप लाइन का किया संधारण, जल प्रदाय सुचारू रूप से प्रारंभ
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गौरव पथ रामलू चौक के पास मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण इसका संधारण किया जाना आवश्यक हो गया था। जिसके लिए पूरी योजना के अनुरूप 26 जुलाई सोमवार से शटडाउन करते हुए प्रात: से ही गड्ढे की खुदाई कर पाइप लाइन की पानी निकासी की गई। पानी निकासी के लिए मोटर पंप का उपयोग किया गया जिससे पाइप से पानी निकालने में समय की बचत हुई। संपूर्ण पानी की निकासी होने के बाद पाइप लाइन की कटिंग करते हुए एमजे कॉलर लगाया गया। जब तक शाम के 7:00 बज चुके थे और संधारण कार्य इस समय तक पूर्ण हो चुका था।

जलकार्य विभाग की निगरानी में निगम के 10 कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए थे। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी इसका निरंतर फीडबैक लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। परिणाम स्वरूप संधारण कार्य जिसके लिए दो दिवस लगने वाले थे केवल 10 घंटे में ही पूरा कर लिया गया। यह पहली दफा नहीं हुआ है इससे पूर्व भी टीमवर्क से समय से पहले संधारण का कार्य किया जा चुका है। भिलाई निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के कार्य को प्राथमिकता के तौर पर हमेशा रखा गया है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए निगम ने सदैव तत्परता से कार्य किया है। शिवनाथ इंटकवेल, फिल्टर प्लांट, उच्च स्तरीय जलागार से लेकर पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु में भी पेयजल की समस्या नहीं हुई। इसका एक कारण यह भी है कि उपकरणों का समय पर जांच एवं आवश्यक संसाधन की उपलब्धता और अधिकारियों की मानिटरिंग के चलते निरंतर शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।

जल शोधन संयंत्र के लैब में 3 दफा पानी की शुद्धता की जांच की जाती है, जिसके उपरांत जलापूर्ति होती है। जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं बसंत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को संधारण के पश्चात जल शोधन संयंत्र से उच्च स्तरीय जलागार को जलापूर्ति देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। जिसमें सर्वप्रथम नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर एवं रिसाली की टंकियों को पानी दिया गया। इसके पश्चात शेष टंकियों को पानी देने का कार्य किया जा रहा है। जल प्रदाय सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है।

शट डाउन की अवधि में यह कार्य भी किया गया पूर्ण
गौरवपथ रामलू चौक के पास लीकेज संधारण के अतिरिक्त समय की महत्ता को समझते हुए अन्य कार्य भी किए गए। मदर टैरेसा नगर के बैकुंठ धाम में आउटलेट वाल्व का संधारण कार्य, वैशाली नगर गोल मार्केट के पास डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन के लीकेज का संधारण कार्य, चंद्रा मौर्या टंकी के समीप बाईपास के पाइप लाइन में 200 द्वद्व डॉया के वाल्व का मरम्मत का कार्य, 66 एमएलडी, 77 एमएलडी एवं शिवनाथ इंटकवेल के मोटर पंप की ऑयलिंग, ग्रीसिंग, ट्रांसफार्मर के उपकरणों की जांच, एचटी लाइन का संधारण तथा 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के चैनल, फिल्टर बेड एवं फाकूलेटर इत्यादि की सफाई की गई। यह कार्य केवल शटडाउन के दौरान ही किया जा सकता है।

कोरोना से छत्तीसगढ़ को राहत: संक्रमण की दर घटकर 1.14 प्रतिशत पर पहुंची… बीते 24 घंटों में 383 नए संक्रमित… आज को-मॉर्बिडिटी से हुई एक मौत
जैविक पद्धति से मछली पालन कर रहे जिले के किसान…. विधायक व कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित
बाढ़ प्रभावित परिवारों से आयुक्त ने की मुलाकात… खाने पीने व दवाई सहित कर रहे ठहरने की व्यवस्था
Big News : राजधानी रायपुर में युवक ने पत्नी व बच्चे की हत्या कर खुद लगा ली फांसी… हैरान करने वाली है वजह
जिले में धान खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए भिलाई निगम चयनित… दिल्ली में मिलेगा अवार्ड अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के निष्पादन व्यवस्था की करे जांच, दुर्घटना को रोकने सड़क पर हुए गढ्डो का करे फिलिंग: आयुक्त
Next Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27 कोरोना में फिर आया तेज उछाल, एक दिन में 43,654 मामले, आधे से ज्यादा केस केरल के

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?