ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: मां और बेटी ने ऐसे दी कुपोषण को मात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: मां और बेटी ने ऐसे दी कुपोषण को मात

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
Chief Minister's nutrition campaign is proving to be a boon
Chief Minister's nutrition campaign is proving to be a boon
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कुपोषित बच्चों और महिलाओं के जीवन में वरदान साबित हो रहा है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में गर्म भोजन, अतिरिक्त पौष्टिक आहार सहित नि:शुल्क स्वास्थ्य और परामर्श सेवाएं प्रदान करने से कुपोषित बच्चों, एनीमिक महिलाओं को कई प्रकार के स्वास्थ्यगत परेशानियों से निजात मिल रही है।

इन्ही में से एक वनांचल और आदिवासी क्षेत्र बीजापुर के संतोषपुर की फुलदई साहनी हैं, जो करीब सालभर पहले एनीमिया से पीडि़त थीं। उनका हिमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम और वजन मात्र 35 किलोग्राम था। वह पूरी तरह कमजोर हो गयी थी। लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्र में नियमित रूप से पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य जांच सहित उपचार मिलने से अब फुलदई एनीमिया से मुक्त हो गयी है। फुलदई साहनी बताती हैं कि एनीमिया से पीडि़त होने के कारण वह बहुत कमजोर महसूस करती थीं। घरेलू काम करने के दौरान जल्दी थक जाती थीं। उनकी साढ़े 4 वर्ष की बेटी पूर्वी साहनी भी कमजोर थी, लेकिन अब आंगनबाड़ी केन्द्र में देखभाल से कुपोषण में मध्यम श्रेणी में आ गई है।

फुलदई ने बताया कि आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता का नियमित परामर्श मिलता रहा, इससे उनके साथ बेटी पूर्वी को भी बहुत फायदा हुआ है। आंगनबाड़ी केन्द्र में उन्हें नियमित तौर पर गर्म पौष्टिक भोजन सहित अंडा, चिक्की, पौष्टिक बिस्किट और अतिरिक्त पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसके साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य का परीक्षण और उपचार भी मिलता है। इन सभी का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ और मार्च 2021 तक उनके स्वास्थ्य में व्यापक सुधार आया। फुलदई का हिमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम होने सहित वजन 46 किलोग्राम हो गया। वहीं बेटी पूर्वी गंभीर कुपोषण से बाहर होकर मध्यम श्रेणी में आ गई है। उसका वजन 14 किलोग्राम हो गया। फुलदई कहती हैं, कि वह अब शारीरिक रूप से सक्षम महसूस कर रही हैं। घरेलू कार्य सहित घर की खेती-किसानी कार्य में अपने पति श्री राजू साहनी का सहयोग कर रही हैं। उन्हें अब थकान-कमजोरी जैसी कोई समस्या नहीं है। अभी भी उन्हें नियमित तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट कर उचित खान-पान, स्वच्छता तथा साफ-सफाई का ध्यान रखने समझाईश दी जाती है। जिस पर वह पूरी तरह अमल कर रही हैं। इस महत्ती योजना के लिए फुलदई ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

खेल के क्षेत्र में समुचित विकास के लिए विकसित की जा रही अधोसंरचना – मंत्री साहू
योगमुडो मे दुर्ग के अर्जुन व अमन ने जिता मेडल
प्रतिभाओं की पहचान के लिए जाने जाते हैं वेंगसरकर
26611 पात्र एपीएल कार्डधारियों को मिलेगा राशन
क्रिकेट क्लबो की मान्यता को लेकर विवाद शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र बाढ़: डीपो मैनेजर ने निभाई ड्यूटी, सरकार के लाखों रुपए बचाने के लिए बस की छत पर बिताए 7 घंटे महाराष्ट्र बाढ़: डीपो मैनेजर ने निभाई ड्यूटी, सरकार के लाखों रुपए बचाने के लिए बस की छत पर बिताए 7 घंटे
Next Article 4.34 crore awards to promote cleanliness in villages, can apply from 30 July to 15 August समझाइश के बाद भी माने व्यापारी: निगम ने जवाहर मार्केट में नाले पर अतिक्रमण हटाकर कराई सफाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?