ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भंडारगृह अध्यक्ष वोरा ने मुख्यमंत्री को दिया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड… कोरोना रोकथाम की तैयारियों के लिए सौंपा 11 लाख का चेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भंडारगृह अध्यक्ष वोरा ने मुख्यमंत्री को दिया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड… कोरोना रोकथाम की तैयारियों के लिए सौंपा 11 लाख का चेक

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने वेयरहाउसिंग चेयरमैन के रूप में 1 वर्ष पूर्ण होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा। साथ ही उन्होंने भंडारगृह निगम की ओर से कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रु की राशि का चेक भी प्रदान किया।

विधायक वोरा ने कारपोरेशन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सीएम से कहा कि प्रदेश सरकार की विकासवादी सोंच के अनुरूप लगातार भंडारगृह की स्वनिर्मित क्षमता बढ़ाने एवं नवीन गोदामों के निर्माण व धर्मकांटों की क्षमता बढ़ाने का कार्य जारी है। एक वर्ष में 31 हजार 600 एमटी के गोदामों का निर्माण पूर्ण हो चुका है एवं 24 स्थानों पर 2.068 लाख एमटी के गोदाम निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में निगम ने 104.426 करोड़ का लाभ अर्जित किया है एवं 20-21 में लाभ बढ़कर 141 करोड़ होना संभावित है।

विधायक वोरा ने बताया 14 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में मध्य भारत का पहला फ़ूड टेस्टिंग लैब, निगम गठन के 19 वर्षों बाद स्वयं का सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 की शासन से स्वीकृति एवं दूरस्थ स्थानों पर समय पर राशन सुनिश्चित करने 1500 राशन दुकान सह गोदामों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करना एक बड़ी उपलब्धि है। जिसे जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। श्री वोरा ने कहा कि निगम ने किसान एवं कर्मचारी हित का विशेष ध्यान रखते हुए सामान्य किसानों को भंडारण शुल्क में 20 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को 30 प्रतिशत की छूट दी है साथ ही कोरोना काल मे कर्मठता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के एवज में प्रोत्साहन के रूप में एक माह का वेतन दिया एवं कोविड से काल कलवित हुए 5 कर्मचारियों के परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने वोरा के कार्यों एवं सक्रियता की तारीफ करते हुए भंडारगृह की तरफ से प्रदान किए गए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख की सहयोग राशि के लिए धन्यवाद दिया।

विधायक देवेन्द्र के साथ हजारों बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व : विधायक बोले – भिलाई मेरा परिवार, यही मेरा सबसे बड़ा धन
बीजापुर में नक्सलियों ने उड़ा दी पुलिया, ब्लास्ट से सीसी रोड़ की धज्जियां उड़ी
आग लगने से कमरे में सो रहे तीन लोग जिंदा जले, कई घर बने राख के ढेर
छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस की 150 सीटों की मान्यता रद्द, रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के साथ अन्य राज्यों के 6 निजी कॉलेजों में जीरो ईयर घोषित
चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव, चक्रवाती तूफान का साया, अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, इलाके में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, इलाके में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी
Next Article अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?