ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल

By @dmin Published July 22, 2021
Share
अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल
अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल
SHARE

बुलढाणा (एजेंसी)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक कुएं से गर्म पानी निकलने का मामला सामने आया है। इसके बाद से कुआं और उसका मालिक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तसल्ली करने के लिए कुएं के पानी को निकालकर हाथ से छूकर देखने पहुंच रहे हैं।

बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के अकोली नामक गांव में रहने वाले भानुदास सालुंकि के घर में उनका 40 फीट गहरा एक कुआं है, जो उन्होंने 14-15 वर्ष पहले बनवाया था। 14 जुलाई को भानुदास ने अपने कुएं से पानी निकाला तो वह हैरान रह गए कि कुंए का पानी इतना गर्म क्यों है। उन्होंने दोबारा कुएं से पानी निकाला और उसे छूकर देखा तो वह भी गर्म था, जिसके बाद वह घबरा कर रस्सी और बाल्टी छोड़कर भाग गए। बस फिर क्या था। पूरे गांव में यह खबर हवा की तरहफ फैल गई। दूर-दूर से लोग पानी को छूकर तसल्ली करने के लिए आने लगे। 

प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल
तहसील प्रशासन को भी कुएं से गरम पानी निकलने की खबर मिली। तहसीलदार अपनी टीम के साथ कुएं के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने भी पानी में हाथ डालकर चेक किया तो उन्हें भी अहसास हुआ कि कुएं से जो पानी निकाला जा रहा है, वह काफी गर्म है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जिस कुंए से गर्म पानी निकल रहा है, उससे 15 से 20 फिट की दूरी पर दूसरा कुआं है, जिसका पानी साधारण है। तहसीलदार ने दोनों कुएं के पानी के सैंपल जलगांव-जामोद की प्रयोगशाला में भेज दिए हैं, अब रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि कुएं के पानी के गर्म होने के पीछे क्या राज है।

नहाने के लिए मिलाना पड़ रहा ठंडा पानी…
कुएं के मालिक भानुदास सोलंकी ने बताया कि 10 से 12 साल पहले यह कुआं खुदवाया था। अभी तक ठीक से पानी आ रहा था, लेकिन पिछले 14 जुलाई से पानी अचानक गर्म आ रहा है। पानी इतना गर्म है कि नहाने के लिए उसमें ठंडा पानी मिलाना पड़ रहा है।

कहीं तेजाब तो नहीं निकल रहा
गांव की महिला का कहना है कि हम इस कुएं का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते थे, अचानक पानी गर्म आ रहा है, जिससे हम और गांव बाकी लोग दहशत में आ गए हैं। आखिर क्या हुआ, कहीं तेजाब तो नहीं निकल रहा है। 

रिपोर्ट का इंतजार
भूलजल सर्वेक्षण विभाग विश्वास वालदे ने कहा, ‘तहसीलदार ने मुझे अकोली गांव के कुएं से निकल रहे गर्म पानी की सूचना दी। मैंने उन्हें कहा कि गर्म पानी आने वाले कुएं और पास के दूसरे कुएं के पानी के सैंपल जलगांव-जामोद में स्थित पानी की प्रयोगशाला में भेज दें। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि क्या कारण है।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin July 22, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation भंडारगृह अध्यक्ष वोरा ने मुख्यमंत्री को दिया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड… कोरोना रोकथाम की तैयारियों के लिए सौंपा 11 लाख का चेक
Next Article There will be direct recruitment of 1500 line attendants in Chhattisgarh State Power Company बिजली सप्लाई निर्बाध बनाने प्रदेश में 66 पॉवर ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता… पावर ट्रांसफार्मर के कार्य ने भी बनाया रिकॉर्ड… जाने किस जिले में काम पूरा और कहां अधूरा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?