ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी का शव प्लांट में ही मिला…. पुलिस का हत्या का शक… जहां शव मिला उसकी ऊंचाई 30 फीट से अधिक… हत्या के एंगल से पुलिस कर रही जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी का शव प्लांट में ही मिला…. पुलिस का हत्या का शक… जहां शव मिला उसकी ऊंचाई 30 फीट से अधिक… हत्या के एंगल से पुलिस कर रही जांच

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
Advocates become poor here: Letter written to PM Modi seeking Rs 500 crore help
Advocates become poor here: Letter written to PM Modi seeking Rs 500 crore help
SHARE

भिलाई। तीन दिनों से लापता बीएसपी कर्मी का शव संयंत्र के भीतर ही मिला। बुधवार शाम को एसएमएस-2 में 30 फीट के ऊंचाई वाले हिस्से में काम कर रहे मरीज को बदबु आई तो उसने सीआईएसएफ को सूचना दी। सीआईएसएफ ने मौका मुआयना कर पुलिस को सूचित किया। सीआईएसएफ व पुलिस की मौजुदगी में शव को निकाला गया। बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शव की पहचान तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी जगतराम के रूप की। घटना स्थल व प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है।

बता दें कि छावनी पुलिस ने सोमवार देर रात 53 वर्षीय बीएसपी कर्मी जगत राम उइके की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जगत राम सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मृतक जगत राम ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे हाफ डे कि अनुमति लेकर घर चला गया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ खुदकी शादी के लिए लड़की देखने गया। दोपहर करीब 3.30 बजे उसके अपने बच्चों की घर पर छोड़ा। इसके बाद वह प्लांट जाने की बात कहकर चला गया। रात होने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल की आखिरी लोकेशन प्लांट की मिली
जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार रात करीब 9 बजे बीएसपी कर्मी जगतराम की कार प्लांट के अंदर खड़ी मिली। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी प्लांट के अंदर बता रही थी। बुधवार की शाम को तकरीबन 4 बजे के आसपास एसएमएस 2 के कास्टर-6 में 30 फीट ऊंचे केबिन में मेंटिनेंस के लिए कर्मचारी पहुंचा तो उसे बदबू आई। उसने तुरंत सीआईएसएफ को जानकारी दी। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम पहले ही जगत राम की खोजबीन में लगी हुई थी। टीम नजदीक जाकर जांच की तो शव जगत राम का था। शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया।

आखिरी बार जिस शख्स के साथ दिखा उसी पर पुलिस को शक
जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के मुताबिक बीएसपी कर्मी जगत रात प्लांट गेट से शाम सवा चार बजे भीतर गया। बीएसपी कर्मी को आखिरी बार उसके परिचित वेंकट नाम के व्यक्ति के साथ देखा गया। वेंकट ने पूछताछ में बताया कि उसने जगतराम को 32 ग्राम सोना दिया है। पुलिस का पता चला है कि जगह राम की पावर हाउस में सोने चांदी की दुकान भी है और वह ब्याज में रुपए को लेनदेन भी करता है। लापता होने के बाद भी वेंकट मृतक जगतराम के घर गया था और बच्चों को उनके पिता के ब्याज के कारोबार का जिक्र न करते की हिदायत भी दी थी। पुलिस के मुताबिक वेंकट का मृतक जगतराम के साथ लाखों का लेनदेन सामने आया है। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पूरे मामले में भट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अन्य तथ्य सामने आएंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर दूसरे कमरे में जाकर सो गया
कल से जिले में लॉकडाउन: कलेक्टोरेट कक्ष में हुई रणनीति पर बैठक…. प्रशासन की चेतावनी, होगा अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन
राजीव गांधी की जयंती पर राज्य किसानों, आदिवासियों व गोबर विक्रेताओं को 1737.50 करोड़ की राशि जारी: राहुल गांधी ने कहा जरूरतमंदों के मदद की योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ अग्रणी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा तोहफा: सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती में अनुसूचित जनजाति के पुरूष अभ्यर्थियों को ऊंचाई एवं सीना माप में दी छूट
छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली: मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand देश में थमा नहीं है कोरोना…. रोज मिल रहे औसतन 40 हजार केस…. स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता क्या देश में आ गई तिसरी लहर… पढ़े पूरी रिपोर्ट
Next Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान चार शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर महिला और तीन बच्चों की हत्या, तंत्र मंत्र की आशंका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?