मदुरै (एजेंसी)। तमिलनाडु के मदुरै शहर में एक होटल मालिक ने प्रमोशन के लिए मुफ्त बिरयानी का ऐसा ऑफर दिया जो उसके लिए मुसीबत कन गया। मुफ्त की बिरयानी खाने के लिए होटल मालिक की शर्तों के मुताबिक इतने लोग पहुंचे कि उनके होश उड़ गए। भीड़ को काबू में करने के लिए होटल मालिक को शटर गिराकर पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान ऑफर का लाभ लेने पहुंचे लोगों ने भी जमकर उधम मचाया।

दरअसल यह पूरा मामला यह तमिलनाडु के मदुरै का है, जहां एक व्यक्ति ने सुकन्या बिरयानी स्टॉल शुरू किया है। दुकान मालिक ने अपने स्टॉल के प्रमोशन के लिए बड़ा सोच-समझकर एक ऑफर दिया। ऑफर के मुताबिक जो कोई भी पांच पैसे का सिक्का लाकर देगा, उसे मुफ्त बिरयानी दी जाएगी। ऑफर देते वक्त उस दुकान मालिक को तो इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उसकी इस घोषणा से इतना बड़ा बवाल मच जाएगा। अगले दिन पांच पैसों के सिक्कों के साथ 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दुकान मालिक को शटर गिराकर पुलिस को बुलाना पड़ा। दुकान मालिक को इसका अंदाजा भी नहीं था कि डिजीटल पेमेंट के इस जमाने में इतनी बड़ी तादात में लोगों के पास पांच पैसे का सिक्का हो सकता है।
मुफ्त बिरयानी के लिए लोग भूले कोरोना नियम
ऑफर के बाद होटल संचालक इस बिरयानी स्टॉल के बाहर मुफ्त बिरयानी के लिए सैकड़ों की भीड़ पांच पैसे का सिक्का हाथ में लिए जमा हो गई। तकरीबन 300 से ज्यादा लोग मुफ्त बिरयानी खाने के लिए दुकान के बाहर जुट गए। मुफ्त की बिरयानी खाने के चक्कर में लोग ये भूल गए कि अभी भी कोरोना वायरस गया नहीं है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए बस 5 पैसे का सिक्का लेकर लाइन में खड़े रहे। मुफ्त बिरयानी के लिए जुटे लोगों ने जमकर बवाल काटा। बाद में दुकान मालिक को पुलिस को बुलाना पड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आकर लोगों को संभाला और भीड़ को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस बीच कुछ लोगों ने ये भी शिकायत की कि 5 पैसे देने के बाद भी उन्हें बिरयानी नहीं दी गई




