मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आसमानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। कई इलाके डूब गए हैं। लोगों के घर में पानी घुस गया। सड़कों पर गाडिय़ां बहती दिखीं। लैंडस्लाइड और दीवार गिरने की अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर पुलिस ने रविवार शाम दमकल अधिकारियों के साथ एक नाले को पार कर खारघर पहाडिय़ों पर गईं 78 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 120 लोगों को बचाया। इसका वीडियो सामने आया है।
#WATCH | Maharashtra: Fire team rescued several people stranded in different parts of Navi Mumbai due to heavy rainfall.
— ANI (@ANI) July 19, 2021
"Kharghar fire station received calls from many people seeking help. We've rescued 120 people, out of which 78 were women," said Pravin Bodkhe, Fire Officer pic.twitter.com/YRF292N8df
वीडियो में देखा जा सकता है कि खारघर की पहाड़ी पर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल विभाग ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान 120 लोगों को बचाया गया है। इनमें 78 महिलाएं शामिल हैं।
दमकल विभाग के अनुसार, इन सभी 120 लोगों को खारघर की पहाडिय़ों के अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फायर स्टेशन में उन्हें लोगों की ओर से मदद के लिए कॉल की गई थी। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी इलाके में फंसे लोगों को सीढ़ी के सहारे पहाड़ी रास्ता पार करके बचा रहे हैं। नीचे बेहद तेज रफ्तार में पानी बह रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में हुई कई दुर्घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने जून में खारघर पहाडिय़ों और पांडवकाडा वाटरफाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। निरीक्षक शत्रुघ्न माली ने कहा, ‘ये लोग नवी मुंबई और मुंबई के विभिन्न स्थानों से थे। वे दिन में पहले नदी पार करके पहाडिय़ों पर गए थे और रविवार होने की वजह से वहां घूम रहे थे। हालांकि, भारी वर्षा के कारण नदी उफान पर आ गई और उनका वापस लौटना असंभव हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर हम दमकल अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और सभी लोगों को बचाया। बचाव अभियान में किसी को चोट नहीं आई।




