ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 3 साल के बच्चे को मिला नया जीवन…. चावल के गर्म पसिए से 50 फीसदी झुलसा बच्चा अब है पूरी तरह स्वस्थ्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 3 साल के बच्चे को मिला नया जीवन…. चावल के गर्म पसिए से 50 फीसदी झुलसा बच्चा अब है पूरी तरह स्वस्थ्य

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
SHARE

भिलाई। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दुर्ग सहित आसपास के जिलों में प्रख्यात हो रहे एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग ने एक और उपलब्धि हासिल की है। पिछले दिनों राजनांदगांव जिले के ग्राम चिखला मटिया से 50 फीसदी जली अवस्था में भर्ती हुए तीन साल के बच्चे को एसआर हॉस्पिटल में नया जीवन मिला। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली के विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की बेहतर चिकित्सा सेवा कारण अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बच्चे के बेहतर इलाज के लिए बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखला मटिया जिला राजनांदगांव निवासी एक परिवार का तीन वर्षीय बच्चा चावल के गर्म पसिए से झुलस गया था। बच्चा लगभग 50 फीसदी झुलस गया था। गंभीर स्थिति में बच्चे को पहले राजनांदगांव जिला अस्पताल व उसके बाद दल्ली राजहरा ले गए। यहां इलाज नहीं मिला और बच्चे को रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल दुर्ग में लेकर पहुंचे। यहां से भी रेफर करने के बाद परिजन हताश परेशान स्थिति में 24 जून को एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली लेकर पहुंचे। यहां पहुंचते ही बर्न युनिट के डॉक्टरों ने तत्काल बच्चे का इलाज शुरू किया।

डॉक्टरों की देखरेख में हुआ स्वस्थ्य
बच्चे को जब एसआर हॉस्पिटल लाया गया तब वह 50 फीसदी झुलस चुका था। डॉक्टरों ने बर्न यूनिट के आईसीयू में इलाज शुरू किया। बर्न यूनिट के डॉक्टरों व स्टाफ ने लगातार बच्चे पर निगरानी रखी जिससे वह अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गया है। जल्द ही अस्पताल से बच्चे को छुट्टी दे दी जाएगी। बच्चे के स्वस्थ्य होने पर बच्चे के पिता ने एसआर हॉस्पिटल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राजनांदगांव, दल्ली राजहरा में इलाज नहीं मिला जिसके कारण एसआर हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने कहा कि वे लगातार रेफर होने से हताश हो गए थे लेकिन एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हमारे बच्चे को नया जीवन दिया है इसके लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार है।

डॉक्टरों की मेहनत से स्वस्थ्य हुआ बच्चा
एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली के चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि 24 जून को हमारे पास बर्न केस आया था जिसमें तीन साल का बच्चा 50 फीसदी झुलस गया था। बच्चे को राजनांदगांव, दल्लीराजहरा व जिला अस्पताल दुर्ग से रेफर कर दिया गया था। एसआर हॉस्पिटल में सर्वसुविधायुक्त बर्न यूनिट है जहां बच्चे का इलाज हुआ। डॉक्टरों की मेहनत से बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। एसआर हॉस्पिटल में बच्चे का पूरा इलाज आयुस्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से किया गया।

नेहरू नगर चौक से डबरा पारा चौक तक सर्विस रोड पर बेदखली कार्रवाई कल
सीएम बघेल ने किया बस्तर में 244 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन: हुई बस्तर कॉफी, बस्तर काजू, बस्तर हल्दी की लॉन्चिंग
मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद
नाकाम हुई दिल्ली को दहलाने की साजिश, स्पेशल सेल ने जैश के दो आतंकियों को पकड़ा
आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया साइबर थाना एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand भारत में कोरोना: नए केसों में कमी का सिलसिला जारी… मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता…. एक दिन में 2000 की हुई मौत
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost मिशन 2024 पर केजरीवाल की नजर! पंजाब, उत्तराखंड के बाद अब गोवा हुए रवाना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?