ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिशन 2024 पर केजरीवाल की नजर! पंजाब, उत्तराखंड के बाद अब गोवा हुए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मिशन 2024 पर केजरीवाल की नजर! पंजाब, उत्तराखंड के बाद अब गोवा हुए रवाना

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। गोवा में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों ने मिशन 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) गोवा के आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को गोवा जाएंगे। बता दें कि आप 2022 में गोवा, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव लड़ रही है। अपने दो दिवसीय दौरे से पहले केजरीवाल ने कहा कि गोवा बस बदलाव और ईमानदारी की राजनीति चाहता है। यहां धन की कोई कमी नहीं है।

बहुत हुई गंदी राजनीति, विकास चाहता है गोवा
सोमवार को दौरे की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, गोवा बदलाव चाहता है। विधायकों को खरीदने और बेचने वाली पार्टियां काफी हैं। गंदी राजनीति भी बहुत हुई। गोवा विकास चाहता है। यहां धन की कोई कमी नहीं है, केवल ईमानदार इरादे की कमी है। गोवा ईमानदार राजनीति चाहता है। कल गोवा में मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में आप द्वारा अपने नारे ‘लेट्स क्लीन गोवाज पॉलिटिक्स’ को दोहराया। वे कांग्रेस पार्टी पर अपने विधायकों को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बेचने का आरोप लगाते हुए निशाना साधते रहे हैं। पार्टी को इस बार गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि 2017 के चुनाव में, वह एक भी सीट जीतने में विफल रही।

मिलेगी मुफ्त बिजली , पुराने बिल होंगे माफ
बता दें कि इससे पहले केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इन राज्यों में आप के सत्ता में आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।AAP प्रमुख द्वारा किए गए अन्य वादों में पुराने बिल माफ करना और किसानों को मुफ्त बिजली देना शामिल था। केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों पर जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौका दिया गया तो आप अन्य चुनावी राज्यों में भी ऐसा कर सकती है।

केजरीवाल ने रविवार को देहरादून में कहा, कोई बिजली कटौती नहीं होगी। मुफ्त बिजली का मतलब लंबी कटौती नहीं है। जब हमने दिल्ली में सत्ता संभाली थी तो 7-8 घंटे बिजली की कटौती आम थी। हमने इसे सही किया। केजरीवाल ने पिछले साल उन घरों के लिए 100 प्रतिशत सब्सिडी की घोषणा की थी जो दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं। 201-400 यूनिट के उपभोक्ताओं को लगभग 50 फीसदी सब्सिडी मिली।

दंतेवाड़ा में जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत, एंबुलेंस नहीं मिली तो जवान ने की थी मदद फिर भी नहीं बची जान
नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ
कराची में ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
वजन बढऩे की चिंता के बिना इन चीजों का कर सकते हैं सेवन, सेहत के लिए फायदेमंद
Gustakhi Maaf: बलात्कार पीडि़त को गर्भपात की इजाजत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 3 साल के बच्चे को मिला नया जीवन…. चावल के गर्म पसिए से 50 फीसदी झुलसा बच्चा अब है पूरी तरह स्वस्थ्य
Next Article लापरवाही से ही आई थी दूसरी लहर, IMA ने उत्तराखंड सीएम से की कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की मांग लापरवाही से ही आई थी दूसरी लहर, IMA ने उत्तराखंड सीएम से की कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की मांग

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?