ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रथयात्रा पर कोरोना का संकट: सेक्टर-4 श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की रश्म… मंदिर परिसर में ही घूमे भगवान जगन्नाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रथयात्रा पर कोरोना का संकट: सेक्टर-4 श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की रश्म… मंदिर परिसर में ही घूमे भगवान जगन्नाथ

By @dmin
Published: July 12, 2021
Share
Corona crisis on Rath Yatra: Rath Yatra ritual in Sector-4 Shri Jagannath Temple
Corona crisis on Rath Yatra: Rath Yatra ritual in Sector-4 Shri Jagannath Temple
SHARE

भिलाई। पावन पर्व रथयात्रा पर विगत दो वर्षों से कोरोना का साया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव केवल रश्म अदायगी तक सीमित रही। सेक्टर-4 स्थित इस्पात नगरी के सबसे पुराने जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को रथयात्रा का पावन पर्व पूरी सतर्कता के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारियों व समिति के पदाधिकारियों ने सीमित मात्रा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मंदिर परिसर में रथयात्रा की रश्म आदयगी की। मदिंर परिसर भ्रमण कर सभागार में निर्मित गुण्डिचा मंडप में महाप्रभु विराजमान हुए।

मंदिर परिसर में आयोजित रथयात्रा की शुरुआत भोर में ही हो गई थी7 शंख ध्वनि के साथ सुबह 5 बजे ब्रहम मुहूर्त में भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ के विग्रह को एक साथ पंहडी करते हुए काष्ठ निर्मित सुन्दर व भव्य रथ पर लाया गया। रथयात्रा के दौरान रथ के समक्ष परम्परा का निर्वाहन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र सतपथी द्वारा छेरा पंहरा की रश्म की गई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ मंदिर में रथयात्रा निकाली गई।

रथयात्रा महोत्सव का यह 52 वां वर्ष
उल्लेखनीय है कि सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का यह 52 वां वर्ष है। हर वर्ष यहां रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष भी रथयात्रा की रश्म अदायगी हुई थी और इस वर्ष भी यही प्रक्रिया दोहराई गई। रथ को मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकाला गया और न ही शहर भ्रमण कराया गया। सिर्फ मंदिर परिसर में ही पुजारियों व सेवकों के सीमित उपस्थिति में रथयात्रा विधान पूर्ण किया गया। इस वर्ष भी मंदिर सभागार में ही गुण्डिचा मंडप बनाया गया है। गुंडिचा मंडप में महाप्रभु 9 दिन तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भक्त महाप्रभु के विभिन्न रूपों का दर्शन कर सकेंगे।

मास्क लगाकर भक्त करेंगे प्रवेश
महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए मंदिर समिति ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत भक्तों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। रथयात्रा उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी, महासचिव सत्यवान नायक, वृंदावन स्वांई, बीसी बिस्वाल, भीम स्वांई, एस सी पात्रो, बसंत प्रधान सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री अनाम नाहक, डी त्रिनाथ, कालू बेहरा, त्रिनाथ साहू, निरंजन महाराणा, कैलाश पात्रो, संतोष दलाई, प्रकाश स्वांई, रंजन महापात्र,रमेश कुमार नायक, सीमांचल बेहरा, सुदर्शन शांती, शंकर दलाई,प्रकाश दास ने विशेष योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार में बालोद जिले में ड्रोन दीदियों ने दिखाई आधुनिकता की झलक
राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से साल दर साल बना धान खरीदी का नया कीर्तिमान
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले 6 कर्मचारियों को थमाया नोटिस
बिग ब्रेकिंग-कोरोना: दुर्ग जिले में नाईट कर्फ्यू के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी बंद
जल जीवन मिशन: 44 गांवों के लिए 18.65 करोड़ रूपए की मंजूरी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news: The dream of a beautiful state-of-the-art fort city is taking shape अच्छी खबर: आकार ले रहा सुंदर अत्याधुनिक दुर्ग शहर का सपना, मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर से जल्द ही निखरेगी शहर की तस्वीर
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव बड़ी राहत: देश में कोरोना को मात देने वाले 3 करोड़ के पार… बीते 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से कम मामले… छत्तीसगढ़ में और कम हुई संक्रमण दर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?