ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंद पड़े खदानों के तालाबों का सिंचाई के लिए होगा उपयोग… मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया जा रहा सर्वे… कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन में खनन तालाबों का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

बंद पड़े खदानों के तालाबों का सिंचाई के लिए होगा उपयोग… मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया जा रहा सर्वे… कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन में खनन तालाबों का किया निरीक्षण

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
Ponds of closed mines will be used for irrigation… Survey being done on the instructions of Chief Minister
Ponds of closed mines will be used for irrigation… Survey being done on the instructions of Chief Minister
SHARE

दुर्ग। बंद पड़े खदानों वाले तालाबों के पानी का सिंचाई के लिए उपयोग होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर इनका सर्वे आरंभ हो चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में सिंचाई सुविधा बढ़ाने मुख्यमंत्री ने ऐसे निष्प्रयोज्य तालाबों से सिंचाई की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पाटन ब्लाक पहुँचे। यहां उन्होंने सेलूद के तालाबों का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, सीईओ मनीष साहू, जलसंसाधन विभाग के अधिकारी और क्रेडा के अधिकारी भी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि निष्प्रयोज्य इन खदानों में काफी गहराई तक पानी है और इसके उपयोग की बेहतर संभावना है। कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि ऐसे सभी निष्प्रयोज्य खनन तालाबों का सर्वे कर लें और यदि मछली पालन जैसी गतिविधियां इनमें नहीं हो रही हों तो इनके उचित प्रयोग के लिए प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से किस तरह से सिंचाई हो सकती है। इसके लिए प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि क्रेडा के माध्यम से सोलर सिंचाई पंप दिये जा सकते हैं जिनसे अनुदान के माध्यम से किसान अपने खेतों में बारहमासी फसल ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन तालाबों में साल भर पानी भरा रहता है। साथ ही इन्हें नहर से कनेक्ट करने की संभावना भी बनती है।

कलेक्टर ने कहा कि हर तालाब में सिंचाई के लिए अलग तरह का प्रोजेक्ट बनाना होगा जो डाउनस्ट्रीम को देखकर एवं अन्य तकनीकी पहलुओं को देखते हुए होगा। साथ ही इन तालाबों के नजदीकी खेतों वाले किसानों से भी संपर्क करें और बताएं कि किस तरह से सोलर पंपों के माध्यम से वे उन्नत खेती का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि सभी तालाबों का प्रारंभिक सर्वे किया जा चुका है। कुछ ऐसे निष्प्रयोज्य तालाबों में लोग मछली पालन कर रहे हैं। शेष तालाबों में ऐसे प्लान बना सकते हैं।

चारागाहों के समुचित उपयोग को लेकर बनाएं कार्ययोजना
कलेक्टर ने कहा कि चारागाहों में नैपियर घास उगाई जा रही है। यह पशुओं के लिए बेहद पौष्टिक है। इसका पूरी तरह उपयोग हो, इसके लिए समुचित कार्ययोजना बनाएं। साथ ही सभी गौठानों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त चारा मिल पाए, इसके लिए भी चारागारों की व्यवस्था की निरंतर मानिटरिंग करें।

बीएसएफ कैम्प पहुंचे सीएम साय, कहा-बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक, आपके साहस और शौर्य को नमन
बलौदा बाजार के किराना गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
संस्कृति मंत्री ने रतनपुर में किया माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी मेले का शुभारंभ
Video: Cricket News: 6 जनवरी से यंगिस्तान कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दो चरणों में खेला जाएगा मैच
महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी नहीं रहे, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शर्मसार कर देने वाली घटना: पैदा होते ही दो बच्चियों को अस्पताल की पार्किंग में फेंका, एक को कुत्तों ने नोच डाला शर्मसार कर देने वाली घटना: पैदा होते ही दो बच्चियों को अस्पताल की पार्किंग में फेंका, एक को कुत्तों ने नोच डाला
Next Article खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन महामारी की मंदी के बाद अब मॉनसून ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?