ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूरजपुर की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना व चौकी प्रभारियों की ली बैठक…. कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुथरी पुलिसिंग करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सूरजपुर की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना व चौकी प्रभारियों की ली बैठक…. कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुथरी पुलिसिंग करने के दिए निर्देश

By @dmin
Published: July 2, 2021
Share
SHARE

सूरजपुर। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिले के राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अच्छी पुलिसिंग को लेकर प्राथमिकताओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही पारदर्शी व निष्पक्ष बनी रहे। उन्होंने कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुथरी कार्यवाही करने को कहा, उन्होंने कहा कि पीडि़त पक्ष के थाने आने पर एफआईआर दर्ज करने में कोताही ना बरते अन्यथा संबंधित के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी, महिलाओं के विरूद्व होने वाले अपराधों पर थाना प्रभारी फौरन एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में पंजीबद्व मामलों के निराकरण में अनावश्यक विलम्ब न करें।
थाना प्रभारी अपने कार्यस्थल में अधिक से अधिम समय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को अच्छे कार्यो के लिए सदैव मोटिवेट करें, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यो को पूर्ण जवाबदेही के साथ समय पर करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख रूप से कहा कि अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होगी, अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए। थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनकर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे संतुष्ट करें, फरियादी निराश होकर न जाए। आपके ऐसी कार्यवाही से समाज व लोगों में पुलिस की छवि और अच्छी बनेगी। उन्होंने रात्रि गश्त के बारे में जानकारी लेकर उसे और प्रभावी बनाने की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने शुक्रवार को थाना सूरजपुर, अजाक, जयनगर, विश्रामपुर, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं परिवार परामर्श केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप… 50 विद्यार्थियों ने सीखीं सैटेलाइट की बारीकियां
Gujarat विधानसभा चुनाव : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 20 लाख लोगों को रोजगार देने सहित यह है इनके वादें
गुस्ताखी माफ: पॉट्टी, वॉशरूम और शुद्ध हिन्दी
सरकारी कर्मी के आत्महत्या मामले की संभागायुक्त करेंगे जांच… मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश
कोरोना से जंग: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel said the deposit amount of investors from chit fund companies चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की जमा राशि बोले सीएम बघेल: वापस दिलाने की कार्रवाई में लाएं तेजी… कलेक्टरों को निर्देश हर सप्ताह करें समीक्षा
Next Article Chief Minister reviewed the plans of Urban Administration Development मुख्यमंत्री ने की नगरीय प्रशासन विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कहा – ईंधन के रूप में इस्तेमाल के लिए गोबर गैस प्लांट को दें बढ़ावा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?