ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही

By @dmin
Published: July 1, 2021
Share
कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही
कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्या जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे भी कांग्रेस से बगावत करने की तैयारी में हैं। ऐसा इसलिए कि उनके एक बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति लगातार खो रही है। उनकेे मुताबिक, पार्टी इस समय कहां है यह समझ पाना मुश्किल काम है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सुशील शिंदे भी पार्टी छोडऩे का मन बना रहे हैं। क्योंकि पार्टी में पिछले कुछ समय से जो तस्वीर बन रही है उससे तो यही लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी हाईकमान से कई शीर्ष नेता नाराज चल रहे हैं। 

Congress tradition of holding session on debates & dialogue has ended today. I feel sad about it. Introspection meetings are required. Our policies may be wrong, but to make them correct, such sessions are needed: Sushil Kumar Shinde, ex-Union Min & Congress leader (29.06) pic.twitter.com/Lh1gf0VRev

— ANI (@ANI) July 1, 2021

यह समझना बहुत मुश्किल है कि पार्टी कहां है?- शिंदे
दरअसल, बीते दिनों महाराष्ट्र के पुराने समय के कांग्रेस नेताओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सुशील शिंदे भी मौजूद थे। इसी दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि एक वक्त था जब कांग्रेस पार्टी में मेरे शब्दों का कुछ मूल्य होता था, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह अब है या नहीं, कांग्रेस अपनी विचारधारा की संस्कृति को भी खोती जा रही है। ‘एक समय था जब कांग्रेस ‘चिंतन शिविर आयोजित करती थी, इस शिविर में पार्टी के प्रदर्शन और नेताओं की लोकप्रियता और जनता में उनकी पकड़ को लेकर मंथन किया जाता था, लेकिन अब यह समझना बहुत मुश्किल है कि पार्टी कहां है, कांग्रेस द्वारा अपनाई गई कई नीतियां गलत हो सकती हैं, लेकिन सुधार के लिए कांग्रेस में कार्यशालाएं आयोजित करने की संस्कृति थी।

कांग्रेस को शिवसेना की नसीहत
कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे के पार्टी आलाकमान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सुशील शिंदे ने कुछ कहा है, तो पार्टी को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि वह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है।

बाबा भक्त मंडल द्वारा पंचम श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 7 अप्रैल को
बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
गर्मी झेलने के लिए रहे तैयार, इन इलाकों में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान-मौसम विभाग
कृषि उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी
Good News :  छत्तीसगढ़ में मितानिनों की बल्ले-बल्ले,  सरकार ने 2200 रुपए बढ़ाया मानदेय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 4 जुलाई को कोरिया जिले की विकास कार्यों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?