ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह

By @dmin
Published: July 1, 2021
Share
भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह
भिलाई निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा डेंगू रोधी माह
SHARE
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा स्रोत स्थलों की जांच एवं जागरूक करने किया घर घर संपर्क

भिलाई। निगम क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में घरों के कूलर व टंकी में डेंगू के लार्वा पाए जाने के बाद डेंगू से निपटने रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला हर गली मोहल्ले व घरों में लार्वा पनपने के स्रोत का सघनता के जांच कर टेमिफॉस का छिड़काव कर रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग और भिलाई निगम के अधिकारियों द्वारा आज कोहका के कृपाल नगर में लार्वा के स्रोत स्थलों की जांच करते हुए घर घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए घर घर गृहभेंट कर जनसंपर्क किया गया एवं जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिक्षा देते हुए पाम्प्लेटस भी बांटे गए। समझाईश के बाद भी अनावश्यक रूप से जलजमाव पाए जाने की स्थिति में संबंधित घर/प्रतिष्ठान के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त श्री रघुवंशी वार्डों में चल रहे कार्यो का फीडबैक लेते हुए निरीक्षण भी कर रहे है।

नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र में डेंगू को प्राथमिक स्तर पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है, कार्यक्रम की जानकारी लेने आज जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भिलाई निगम क्षेत्र में निरीक्षण किए। जोन 01 कार्यालय में बैठक लिया जिसमें आगामी जुलाई को डेंगू रोधी माह मनाया जाएगा। जुलाई माह में युद्धस्तर पर कार्य के लिए बनाई गई रणनीति के तहत 01 जुलाई को जोन 03 से वार्ड 25 संतोषी पारा एवं जोन 04 बालाजी नगर से इसकी शुरूआत की जाएगी। बैठक में डेंगू नियंत्रण नोडल अधिकारी अशोक द्विवेदी ने निगम क्षेत्र में संचालित सभी निजी चिकित्सालय/क्लीनिक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों विशेषकर टायर की दुकानों में बारिश के मौसम में डेंगू के लार्वा के संभावित मच्छर लार्वा उत्पत्ति स्थलो की सतत निगरानी रखने एवं निगम की गठित टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान मच्छर के लार्वा पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु जोन स्तर पर नोटिस जारी करने एवं कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया। इस दौरान जोन 01 आयुक्त मनीष गायकवाड़, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, सहा. स्वा. अधि. जावेद अली, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जिला मेलेरिया अधिकारी डॉ. सीबीएस. बंजारे, लक्की दुबे, समरेश पटेरिया और उनकी टीम उपस्थित थे।

कृपाल नगर के राघो प्रसाद की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव
दो दिन पूर्व राघो प्रसाद उम्र 78 वर्ष निवासी कृपाल नगर कोहका 17 जून 2021 से सेक्टर 9 अस्पताल के वार्ड बी 2 मे किडनी एंव दांत प्रॉब्लम होने के कारण भर्ती हुए थे जिनका अस्पताल में इलाज चलने के दौरान सेक्टर-9 अस्पताल वार्ड में मच्छरों के काटने से बुखार से पीडि़त होने के कारण उनका एनएस1 टेस्ट सेक्टर-9 प्रबंधन द्वारा कराया गया रिपोर्ट आने पर यह जानकारी प्राप्त हुई की डेंगू पॉजिटिव कही गई थी, लेकिन आज जिला स्वास्थ्य विभाग के पैथालॉजी में किए गए एलिजा रिपोर्ट में उनका एनएस-1 निगेटिव पाया गया है। भिलाई निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उक्त व्यक्ति का डेंगू पॉजीटिव को कंफर्म करने के लिए एलिजा जांच कराया गया था, जिसमें उनके रिपोर्ट में डेंगू निगेटिव आया है।

प्रदेश में चमका धमतरी का मान : QCI रैंकिंग में भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक को तीसरा स्थान
ये जख्म नासूर न बन जाएं… बढ़ती अनुशासनहीनता ने कांग्रेस के माथे पर खींचीं चिंता की लकीरें
पढ़व छत्तीसगढ़ी भाषा म खबर,… बूढ़ादेव के 71 फिट मूर्ति स्थापना बर भिलाई के मन करिस कशादान
ए.ए.एल.डी.आई. को मिला संयुक्त सचिव
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे नवीन सड़कों का प्रस्ताव जल्द तैयार करें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही कांग्रेस में बगावत की बयार : अब सुशील शिंदे हुए खफा, बोले- पार्टी अपनी विचारधारा की संस्कृति खो रही

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?