भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न निगम मंडल अभिकरण बोर्ड प्राधिकरण में मनोनीत अध्यक्षों अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनके अलावा 12 अन्य को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वही अंत्यावसायी सहकारी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इनके अलावा दो अन्य को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला है।
देखें पूरी सूची






