ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील: खत्म नहीं हुआ है कोरोना… कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जारी रखें… सुरक्षा के लिए सभी लगवाएं टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील: खत्म नहीं हुआ है कोरोना… कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जारी रखें… सुरक्षा के लिए सभी लगवाएं टीका

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में टीका ही कोरोना से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। हालांकि प्रदेश में पिछले दो दिनों से एक लाख से अधिक लोग टीका लगवा रहे हैं, पर इस संख्या को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से स्वयं और अपने परिजनों को टीका लगवाने के साथ ही दूसरे लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अब लगभग शांत हो चुकी है। संक्रमण-दर मात्र एक प्रतिशत के आसपास रह गई है। नए मरीज भी बहुत कम आ रहे हैं। राज्य में आर्थिक गतिविधियां फिर से तेज हो रही हैं। बाजारों की रौनक लौट रही है। इन सबके बीच हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना का प्रकोप कम जरूर हुआ है, पर खत्म नहीं हुआ है। हमें कोविड अनुकूल व्यवहार को छोडऩा नहीं है। यह समय और अधिक सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियां वहन करने का है। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलकर दफ्तर, बाजार, फैक्ट्री, खेत-खलिहान की ओर जाते समय पूरी सुरक्षा और सावधानी रखें।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को कोरोना के खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि दूसरी लहर में हमने बहुत कुछ खोया है। आर्थिक नुकसान तो हुआ ही, बहुत से प्रियजनों को भी कोरोना ने हमसे छीन लिया। यदि हम अब भी सचेत नहीं हुए तो तीसरी लहर को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को नियंत्रण में लाने में हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सों, मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, फ्रंटलाइन वर्कर्स, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों, सफाई कर्मियों, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने अथक परिश्रम किया है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की साफ-सफाई संबंधी अनुशासन का कड़ाई के साथ स्वयं भी पालन करें और दूसरों से भी करवाएं। सैनेटाइजर या साबुन से बार-बार अपने हाथ धोते रहें। सामाजिक-आयोजनों में भी न्यूनतम उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि वायरस फिर फैल न पाए। फिलहाल सावधानी बरतना और टीका लगवाना ही एकमात्र उपाय है। टीका लगवाने में कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह हमें भविष्य में होने वाले खतरे से बचाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों में लोग बड़े उत्साह से टीका लगवा रहे हैं। जितनी जल्दी हम टीका लगवाएंगे, उतनी जल्दी हम अपना भविष्य सुरक्षित करते जाएंगे। मैंने खुद अस्पताल में जाकर टीका लगवाया है और अब मैं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि टीका को लेकर किसी के भी मन में डर या आशंका नहीं होनी चाहिए क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका ही एकमात्र हथियार है। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली और दूसरी डोज को मिलाकर 78 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। सभी शासकीय अस्पतालों में टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है। सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इसकी व्यवस्था की गई है। तेजी से टीकाकरण के लिए पांच हजार से अधिक टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं।हम संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य जितनी तेजी से हासिल करेंगे, उतनी ही जल्दी हमारा प्रदेश कोरोना से सुरक्षित हो सकेगा। यदि आपने टीका लगवा लिया है, तो दूसरों को भी प्रेरित करें।

बड़ा फैसला: अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स की पढ़ाई
Bhilai Breaking : फिर एक ATM में सेंधमारी, मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस
गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं, dekhe video
वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में हो रही प्रति मिनट 13 मौतें, अभी नहीं चेते तो स्थिति होगी और खतरनाक-डब्ल्यूएचओ
प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल, तस्वीर लिए खड़ी बेटी से बोले- मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One Home, One Tree campaign will be held on 6th July, people will 6 जुलाई को होगा वन होम, वन ट्री महाभियान, सभी घरों में लोग लगाएंगे पौधा… कलेक्टर ने कहा कि इस महाभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल
Next Article हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से झटका, भारत प्रत्यर्पण को रोकने वाली याचिका खारिज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?