ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 6 जुलाई को होगा वन होम, वन ट्री महाभियान, सभी घरों में लोग लगाएंगे पौधा… कलेक्टर ने कहा कि इस महाभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

6 जुलाई को होगा वन होम, वन ट्री महाभियान, सभी घरों में लोग लगाएंगे पौधा… कलेक्टर ने कहा कि इस महाभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
One Home, One Tree campaign will be held on 6th July, people will
One Home, One Tree campaign will be held on 6th July, people will
SHARE

दुर्ग। पिछले साल की तरह इस साल भी दुर्ग जिले में वन होम वन ट्री महाभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण का यह सबसे बड़ा कैंपेन 6 जुलाई को होगा। इस अवसर पर सभी घरों में, शासकीय कार्यालयों में, सार्वजनिक स्थलों में पौधे रोपे जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले साल लोगों ने स्वत:स्फूर्त होकर पौधे लगाए थे। इसमें काफी संख्या में पौधे इस बार भी बचे हैं। इस बार भी हरियाली को सहेजने के लिए यह बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
आम जनता की बड़ी संख्या में भागीदारी से ही इतना बड़ा अभियान सफल हो सकता है अतएव लोगों के बीच जाएं और उनसे पौधे लगाने का आग्रह करें। कलेक्टर ने कहा कि पौधों को रोपने के साथ ही इन्हें सहेजने के संबंध में भी लोगों को प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी यह अभियान चलाया गया था और लगभग पाँच लाख पौधे पूरे जिले में रोपे गए थे। इनमें नागरिकों ने अपने घरों में भी पौधे लगाए। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर भिलाई ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, डीएफओ धम्मशील गणवीर, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक भी उपस्थित थे।
जो पौधे बच नहीं पाए, उनकी जगह पर दूसरे पौधे
कलेक्टर ने कहा कि अधिकांश पौधों की अच्छी वृद्धि हुई है लेकिन कुछ ऐसे पौधे भी होंगे जिन्हें बचाया नहीं जा सका होगा। ऐसे पौधों की जगह पर इस बार भी पौधा लगाएं। गुलमोहर, चंपा, कदंब के पौधों से रास्ते गुलजार होते हैं। इन्हें भी लगाएं। डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि लगभग ढाई लाख पौधे नर्सरी में तैयार किये गए हैं।
पौधे लगाने का सही तरीका भी बताया जाएगा वीडियो से
कलेक्टर ने कहा कि कभी-कभी पौधे लगाने का सही तरीका मालूम नहीं होन की वजह से भी पौधे जीवित नहीं रह पाते। इसके लिए जरूरी है कि लोगों को सही तरह से पौधा लगाना भी सिखाया जाए। इसके लिए वन विभाग द्वारा संक्षिप्त वीडियो बनाया जाएगा जिसके माध्यम से सही तरीके से पौधे लगाना सिखाया जाएगा।
हर आफिस कैंपस में लगेंगे पौधे
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने कार्यालयों में पौधे लगाएं और इन्हें सहेजने की जिम्मेदारी भी लें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी इस दिन विशेष रूप से पौधरोपण किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा का रोपण हो। स्कूलों और अस्पतालों के कैंपस में भी पौधों का रोपण हो। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसके लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। कोरोना काल में हमने देखा कि किस प्रकार प्रकृति को सहेजना बेहद जरूरी है इस प्रकार का मैसेज सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आम जनता तक पहुँचे तो इसका बहुत फर्क पड़ता है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में 21 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
किसानों को तोहफा: खरीफ की फसलों के लिए 62 % तक बढ़ी एमएसपी, केंद्रीय कैबिनेट का फैसला
जंगल सफारी की बाघिन बिजली को हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से किया गया रवाना, वनतारा में होगा इलाज
9.17 लाख से बनेगा लोधी समाज का भवन: महापौर ने किया भूमि पूजन, लंबे समय से थी समाज की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections केन्द्र की योजनाएं जनता की लेती हैं बलि: जितेन्द्र साहू
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील: खत्म नहीं हुआ है कोरोना… कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जारी रखें… सुरक्षा के लिए सभी लगवाएं टीका

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?