ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में बैंकिंग घोटालों के मामलों में सरकारी एक्शन का असर अब दिखने लगा है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर सरकार की चौकसी का असर यह हुआ है कि सरकारी बैकों को करीब 9371 करोड़ रुपए की संपत्ति ट्रांसफर हो गए हैं। ईडी के मुताबिक, भगोड़े आरोपी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की 9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकारी बैंकों को ट्रांसफर कर दी गई है, ताकि धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। ईडी ने कहा कि विजय माल्या और पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामलों में बैंकों की 40 फीसदी राशि पीएमएलए के तहत जब्त किए गए शेयरों की बिक्री के जरिए वसूली गई। प्रवर्तन निदेशालय ने ट्वीट कर कहा कि ईडी ने न केवल पीएमएलए के तहत विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मामले में 18,170.02 करोड़ (बैंकों को कुल नुकसान का 80.45त्न) रुपये की संपत्ति को जब्त किया है, बल्कि 9371.17 करोड़ की कीमत वाली संपत्ति को सरकारी बैंकों को ट्रांसफर भी किया है।

ED not only attached/ seized assets worth of Rs. 18,170.02 crore (80.45% of total loss to banks) in case of Vijay Mallya, Nirav Modi and Mehul Choksi under the PMLA but also transferred a part of attached/ seized assets of Rs. 9371.17 Crore to the PSBs and
Central Government.

— ED (@dir_ed) June 23, 2021

दरअसल, मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है, जबकि मेहुल चोकसी डोमिनिका की जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है और उसे भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिश जारी है।
वहीं, विजय माल्या पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में उसकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस शामिल है। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक और 65 वर्षीय कारोबारी विजय माल्या अप्रैल 2019 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से प्रत्यर्पण वारंट पर ब्रिटेन में जमानत पर है। फिलहाल विजय माल्या इंग्लैंड में है, जहां से उन्हें वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव पर रखी जाएगी निगरानी…. तय दर से अधिक पर बेचे तो इन नंबरों पर करें कॉल
विदेश दौरे पर पीएम मोदी को मिलेगा खास सम्मान, कुछ ही नेताओं को मिली है ऐसी इज्जत
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 21 फरवरी तक सभी शहरों में हो जाएगी शुरूआत, सीएम की घोषणा पर अमल शुरू
जूनियर एनटीआर ने पूरे किए तेलुगू सिनेमा में अपने 25 साल, सामने आई पहली फिल्म की तस्वीरें…
नॉर्थ पोल पर उड़ान भर एयर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास, 16000 किमी दूरी तय कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी 10 साल की कैद  पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी 10 साल की कैद
Next Article रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?