ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर

By @dmin
Published: June 20, 2021
Share
सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर
सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर
SHARE

जांजगीर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों में से एक सक्ती राजपरिवार में पूर्व मंत्री तथा सक्ती राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी गीता राणा सिंह के बीच संपत्ति पर अधिकार और दत्तक पुत्र को लेकर विवाद अब महल से बाहर आ गया है। रानी 30 साल पहले नेपाल चली गई थीं और हाल ही में लौटकर महल में रहने लगी हैं। उन्होंने खुला बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उनके पति (राजा) के नौकर संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। सुरेंद्र बहादुर ने जांजगीर एसपी को लिखित शिकायत दी है। इसमें कहा है कि रानी मेरी जानकारी और इजाजत के बगैर महल में रहने लगी हैं। मेरे बेटे तथा कर्मचारियों से दुव्र्यवहार कर रही हैं। वे विक्षिप्त लगती हैं, मैं उन्हें महल में रखना नहीं चाहता। राजा ने आरोप लगाया कि रानी 31 साल बाद नेपाल से आकर महल पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। सुरेंद्र बहादुर ने एसपी को भेजे पत्र में यह भी कहा कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

राजा को सता रहा किसी अप्रिय घटना का डर
राजा ने अपनी शिकायत में कहा, ‘ वे मेरे पुत्र एवं कर्मचारियों के विरुद्ध झूठी एवं मनगढ़ंत शिकायतें कर रही हैं। वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। मैंने कई बार उनको समझाने की कोशिश की कि वे इस प्रकार की हरकतें न करें। इससे महल एवं हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है। इनकी हरकतों से तंग आ गया हूं। मेरी उम्र 79 वर्ष है, शुगर एवं ब्लड प्रेशर का मरीज हूं। अगर वे सक्ती में रहना चाहती हैं तो अपना इंतजाम कहीं और कर लें। मैं उन्हें अपने महल में नहीं रखना चाहता क्योंकि मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है।

रानी बोलीं- राजा जिसे बेटा बता रहे हैं, वह हमारा बेटा नहीं 
रानी गीता का कहना है कि बुढ़ापे के कारण राजा सुरेंद्र बहादुर की याददाश्त कमजोर हो गई है। वे देख-सुन भी नहीं सकते, जिसका फायदा सेवादार उठा रहे हैं। रानी गीता ने एसपी पारूल माथुर को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि राजा जिसे बेटा बता रहे हैं, वह हमारा बेटा नहीं है। उन्होंने कहा कि महल के सेवक धनेश्वर सिंह सिदार के पुत्र धीरेंद्र खुद को राजकुमार बता रहा है, जबकि वह हमारा वारिस नहीं है।

रानी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला
रानी गीता राणा सिंह के मुताबिक उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती में घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने फिलहाल घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत उन्हें महल में रखने के लिए 4 जून को आदेश पारित किया है।

धर्मेंद्र का दावा: मैं राजा का दत्तक पुत्र
धर्मेंद्र सिंह सिदार का कहना है, मैं राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का दत्तक पुत्र हूं। उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रहा हूं। रानी 30 साल बाद आई हैं। वे विवाद क्यों कर रहीं हैं, मुझे नहीं पता। मेरी प्राइमरी स्कूल की अंकसूची से लेकर दस्तावेजों में पिता का नाम राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ही दर्ज है। दस्तावेज भी हमारे पास हैं।

मतदाताओं को घर से निकालने की मशक्कत करते रहे प्रत्याशी
ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: होटल सुविधा में मिली लाइन अटैच हुए एएसआई की फंदे पर झुलती लाश…
जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक से पहले वित्तमंत्री ने की एलटीसी कैश वाउचर स्कीम की घोषणा…. टिकट की राशि खर्च कर सकेंगे शासकीय कर्मी
रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन
सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क पाए जाने पर लगेगा अब 500 रूपए जुर्माना…. छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में कोरोना के 479 नए मामले… 10 हजार से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, 9 मरीजों की हुई मौत
Next Article Complaint of delay in construction of Unished reached Urban Bodies Minister यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी की शिकायत पहुंची नगरीय निकाय मंत्री तक…. व्यापारियों की शिकायत के बाद विधायक वोरा ने कहा निर्माण में विलंब पर निगम आयुक्त करें कड़ी कार्यवाही

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?