रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लग गया है। रोजना मिल रहे मामलों में कमी के साथ ही स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रही है। इसके कारण प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या काफी घट गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 509 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं इसबीच 1122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13368 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 89 हजार 884 हो गई है। अब तक 9 लाख 66 हजार 414 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10062 तक पहुंच गई है।
जिलेवार मिले नए मरीजों की संख्या देखें तो सर्वाधिक मामले बीजापुर जिले से हैं। यहां बीते 24 घंटों में 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बस्तर से 37, कोरिया से 36, जांजगीर से 30, रायपुर से 27, रायगढ़ से 27, सुकमा से 27, दुर्ग से 25, बलौदाबाजार से 24, सरगुजा से 23, सूरजपुर से 23, महासमुंद से 21, दंतेवाड़ा से 18, कोंडागांव से 17, धमतरी से 16, बलरामपुर से 15, जशपुर से 14, बेमेतरा से 12, राजनांदगांव से 10, बालोद से 9, गरियाबंद से 9, कांकेर से 9, कोरबा से 7, कवर्धा से 7, बिलासपुर से 6, नारायणपुर से 5 तथा मुंगेली व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3-3 केस सामने आए।
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में 509 नए मरीजों की पुष्टि… 1122 मरीज हुए स्वस्थ्य




