ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख के पार हो सकते हैं एक्टिव केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र में दो सप्ताह में आएगी तीसरी लहर? 8 लाख के पार हो सकते हैं एक्टिव केस

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। इस बीच बड़ी आशंका इस बात को लेकर जताई गई है कि दो से चार हफ्तों के अंदर महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में कोरोना की तैयारियों को लेकर बनाई गई टास्क फोर्स के साथ एक मीटिंग हुई। इस बैठक में कई अहम बातें निकल कर आई हैं। स्टेट टास्क फोर्स ने चेतानवी देते हुए कहा कि दो से चार हफ्ते के अंदर राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। टास्क फोर्स ने यह भी कहा है कि इस लहर का असर 10 फीसदी बच्चों पर पड़ सकता है।

इस मीटिंग में यह बात सामने आई कि कोरोना की तीसरी लहर में केसों की कुल संख्या दूसरी लहर में आए कुल केसों की दोगुनी हो सकती है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या आठ से दस लाख तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि मरीजों में 10 प्रतिशत संख्या बच्चों की हो सकती है। डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले आने के बीच ही अब महाराष्ट्र में संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियों को लेकर यह समीक्षा बैठक की गई थी। टास्क फोर्स ने मुख्यमंत्री को बताया है कि बेहद तेज़ी से फैलने वाला डेल्टा प्लस वैरिएंट राज्य में तीसरी लहर ला सकता है।

राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि पहली लहर से कहीं ज़्यादा संक्रमण के मामले दूसरी लहर में आए थे और ऐसा डेल्टा वैरिएंट की वजह से हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि तीसरी लहर में और ज़्यादा संख्या में कोरोना के मरीज़ आ सकते हैं। बता दें कि राज्य में पहली लहर में 19 लाख संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे जबकि दूसरी लहर में कऱीब 40 लाख पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने अब चिंता जताई है कि तीसरी लहर में सक्रिय मामलों की संख्या कऱीब 8 लाख तक पहुंच सकती है और इसमें से कऱीब 10 फ़ीसदी बच्चे होंगे।

इस टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर शशांक जोशी, ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए हमें कोविड के खिलाफ लडऩे के लिए जरुरी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। टास्क फोर्स के सदस्यों ने चेताया है कि महाराष्ट्र में हालात यूके जैसे बन सकते हैं जहां तीसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। अधिकारियों ने चेताया है कि अनियंत्रित भीड़ और कोरोना नियमों की अनदेखी मसलन- मास्क ना पहनना और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन ना करना चिंता बढ़ा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्टिंग की संख्या भी कम हुई है इसका मतलब यह है कि कई सारे ऐसे केस आ सकते हैं जिनके बारे में पता ही ना चल सके।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 115 नए मामले, 170 मरीजों को मिली छुट्टी
लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान…
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर तुरतुरिया पर्यटन स्थल हुआ प्लास्टिक मुक्त, वृहद स्तर पर चला सफाई अभियान
आईआईटी भिलाई में संस्कृति, भाषा और परम्परा केंद्र का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति को जानेंगे स्टूंडेंट्स
Breaking News : डिजिटल अरेस्ट मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी की राजधानी लखनऊ से पकड़ाए चार बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai MLA Devendra Yadav inspected Gothan, angry about the delay भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने किया गौठान का निरीक्षण, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में देरी को लेकर हुए नाराज, कहा – जल्दी हो काम
Next Article Training on prevention of corona infection and preparedness for third wave कोरोना संक्रमण से बचाव व थर्ड वेव की तैयारियों को लेकर हुआ प्रशिक्षणज् संक्रमण रोकने विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा मितानीनों को दी जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?