ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियद नेल्लानार योजना का असर : नक्सल प्रभावित अचकट गांव में हर घर पहुंचा पीने का शुद्ध पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नियद नेल्लानार योजना का असर : नक्सल प्रभावित अचकट गांव में हर घर पहुंचा पीने का शुद्ध पानी

By Mohan Rao
Published: September 30, 2025
Share
SHARE

रायपुर। नक्सलवाद को खत्म कर सुकमा जिले में आधारभूत सुविधाओं को तेजी से विकसित करने की नियद नेल्लानार योजना का असर अब अचकट गांव में भी दिख रहा हैं। सुकमा के नक्सल प्रभावित ईलाके के अचकट गांव के हर घर में अब पीने के शुद्ध पानी के लिए नल लग गए हैं। घरों में लगे नलों में पानी आ जाने से अब ग्रामवासियों की पानी की पुरानी समस्या का समाधान हो गया हैं। अचकट गांव नक्सल प्रभावित कोंटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कामाराम का आश्रित ग्राम हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 95 किलोमीटर दूर बसे इस गांव के लोगों को अब तक हैंडपंप और कुएं के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में पानी की भारी किल्लत का सामना करना ग्रामीणों के लिए आम समस्या थी। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए जिला प्रशासन ने 2 सोलर टैंक और 38 स्टैंड पोस्ट की स्थापना कर गांव में रहने वाले लगभग 120 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य से अचकट गांव के प्रत्येक परिवार को सीधे घर पर ही पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है।

ग्रामीणों ने भी इस योजना पर प्रसन्नता जाहिर की। ग्रामीण सुकमती सोड़ी ने कहा कि पहले हमें दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती थीं। अब घर में नल कनेक्शन लगने से हमें स्वच्छ पानी मिल रहा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के बहुत आभारी हैं। इसी तरह सोड़ी मुकेश, विजय सोड़ी और गणेश सोड़ी ने भी इस योजना की सराहना करते हुए इसे अपने जीवन स्तर में बड़ा सुधार बताया।

Food poising: दशगात्र भोज के बाद 66 की बिगड़ी तबीयत, 30 महिलाओं सहित 40 अस्पताल में भर्ती
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन
श्रम दिवस पर विशेष… श्रमिकों और किसानों का बढ़ा मान, बोरे बासी को मिली वैश्विक पहचान…
फर्क इसे पड़ता है कि पहल कौन करता है
Breaking: खनन माफिया और पुलिस की बीच फायरिंग में BJP नेता की पत्नी की मौत, गोली लगने से 5 पुलिसकर्मी घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरबा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, कहा- उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि
Next Article बस्तर के कारीगरों को मिल रहे हैं डिजिटल पंख: उद्यमिता विकास कार्यक्रम में कारीगरों को दी गई जानकारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?