ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज
तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज/demo pic
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। पुलिसकर्मियों को कभी-कभी वर्दी न पहने रहने के कारण कितना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, इसका हालिया उदाहरण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला है। दरअसल, शहर में रविवार (13 जून) की देर रात बिना वर्दी में नशे में धुत तीन पुलिसवालों ने भोपाल के एएसपी बी एम शाक्य को सड़क पर ही पीट दिया। इस दौरान एएसपी भी बिना वर्दी के ही थे। मारपीट के दौरान सिपाहियों ने एएसपी को दांत से भी काटा और उनकी पत्नी को भी धक्का दिया। फिलहाल इस मामले में तीनों सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, भोपाल के एएसपी बी एम शाक्य अपने परिवार संग भोपाल के रेडियो कॉलोनी में रहते हैं। वह डायल 100 मुख्यालय के वर्क शॉप शाखा में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11.40 बजे वह वर्धमान सिटी में स्थित अपने साढ़ू भाई के घर से परिवार संग सरकारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस दौरान डिपो चौराहे पर देसी शराब की दुकान के सामने उन्हें बीच सड़क पर बैरिकेड्स रखे हुए दिखे। सड़क पर कम जगह होने की वजह से वह अपनी गाड़ी से उतर गए और बैरिकेड्स खिसकाने लगे। तभी सामने की सड़क से सिविल ड्रेस में नशे में धुत तीन सिपाही तेज रफ्तार में कार चलाते हुए पहुंचे। रफ्तार तेज होने से कार से एएसपी को हल्की सी टक्कर लग गई।

एएसपी की पत्नी को भी दिया धक्का
एएसपी ने उन सिपाहियों को सलीके से गाड़ी चलाने की सलाह दी तो वे तीनों एएसपी पर भड़क उठे। तीनों सिपाहियों ने एएसपी से बदसलूकी शुरू कर दी और धमकी दी। विवाद बढऩे पर नशे में धुत तीनों सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी। एक सिपाही ने तो एसएसपी की हाथ की उंगली को दांत से काट लिया जबकि दूसरे ने उनके कंधे पर प्रहार किया और तीसरे ने एससपी को तीन-चार चांटे भी जड़ दिए। इसी बीच एएसपी शाक्य की पत्नी ने जब गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनका भी हाथ पकड़कर सिपाहियों ने धक्का मार दिया।

एक एसएएफ पहले से है निलंबित
एएसपी शाक्य ने बताया कि जब तक मैं अपना परिचय देता, वे लोग यह कहते हुए निकल गए कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। अगली बार हमसे उलझोगे, तो जान से मार देंगे। इसके बाद वो लोग गाड़ी लेकर भदभदा रोड की ओर चले गए। इधर, टीटी नगर पुलिस ने एडिशनल एएसपी बी एम शाक्य की शिकायत पर तीनों आरोपी कॉन्स्टेबल विनोद पाराशर (ट्रैफिक), अनिल जाट (डीआरपी) और 25वीं बटॉलियन के एसएएफ अवधेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अनिल जाट पहले से ही निलंबित है। वह 2019 में देह व्यापार के एक रेड में पकड़ा गया था। 

दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, देहरादून में रहकर कर रही थी पढ़ाई
गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक पार्टी से नाराज, विजयवर्गीय पहुंचे मनाने
छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है बिजली की दरें
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: दो किलोवाट के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरेगी सरकार
बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन एक लाख से पार, अब तक 40 हजार से ज्यादा युवाओं को भत्ता स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार अब दक्षिण में खुला मोर्चा, पंजाब और राजस्थान के बाद केरल कांग्रेस में मची कलह
Next Article लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान बड़ा हादसा टला: हुबली में लैंडिंग के दौरान फटा फ्लाइट का टायर, बाल-बाल बचे मुसाफिर और क्रु मेंबर्स

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?