ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिराग की पार्टी में अंधेरा, चाचा पशुपति की बगावत, बने एलजेपी संसदीय दल के नेता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चिराग की पार्टी में अंधेरा, चाचा पशुपति की बगावत, बने एलजेपी संसदीय दल के नेता

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
चिराग की पार्टी में अंधेरा, चाचा पशुपति की बगावत, बने एलजेपी संसदीय दल के नेता
चिराग की पार्टी में अंधेरा, चाचा पशुपति की बगावत, बने एलजेपी संसदीय दल के नेता
SHARE

पटना (एजेंसी)। लोक जनशक्ति पार्टी के पांचों बागी सांसदों ने मिलकर चिराग पासवान को पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उनके चाचा पशुपति पारस पासवान को नया नेता चुनाव गया है। बागी सांसदों ने चिराग को पार्टी का राष्?ट्रीय अध्?यक्ष मानने से भी इनकार कर दिया है। आज शाम तीन बजे पशुपति पारस प्रेस कांफ्रेंस कर इस बारे में तस्वीर साफ कर सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी की इस बड़ी फूट के बाद पशुपति पारस के अगले कदम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में जबदस्त हलचल मची हुई है। रविवार को चिराग को छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी के छह में से बाकी सभी पांच सांसदों ने बगावत कर दी। बताया जा रहा था कि चिराग पासवान से नाराज इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिी लिखी है। चिी में उन्होंने अपने गुट को अलग मान्यता देने की मांग की है। इन सांसदों ने चिराग के चाचा पशुपति पारस को ही अपना नेता बनाया है। कहा जा रहा था कि अलग गुट बनाकर ये सांसद जदयू के पाले में जा सकते हैं।

बगावत करने वाले सांसदों में चिराग के चाचा पशपति पारस पासवान के अलावा चचेरे भाई प्रिंस राज, चंदन सिंह , महबूब अली केशर और वीणा देवी शामिल हैं। लेकिन सोमवार की सुबह खबर आई कि बागी सांसदों ने अलग गुट की बनाने की बजाए पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से चिराग को हटाकर पशुपति पारस पासवान को नया नेता बनाने का रास्ता चुना है। बागी सांसदों ने चिराग को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने पशुपति पारस को नया नेता बताया है। जाहिर है कि लोजपा के बागी सांसद अब नई पार्टी बनाने की बजाए लोजपा में ही नेतृत्व परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं।

विस चुनाव में ही टूटते-टूटते बची थी पार्टी
लोजपा में बगावत की ये पटकथा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही लिखी जानी थी। पशुपति पारस पासवान की अगुवाई में बगावत की खबर बाहर भी आ गई थी लेकिन हल्ला मचा तो उन्होंने अपने लेटर हेड पर इसका खंडन कर दिया था। लोजपा में उस वक्त जो फूट होने से बच गई थी वो अब सामने आ गई है। सांसदों को सही वक्त का इंतजार था और अब शायद उन्हें लगा कि सही वक्त आ गया है। मौका मिलते ही उन्होंने चिराग पासवान को बीच राजनीतिक मझधार में छोड़ दिया।

अलग-थलग पड़े चिराग
पांचों सांसदों की बगावत के बाद चिराग पासवान बिहार की सियासत में बिल्?कुल अलग-थलग पड़ गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी अभी तक के अपने सबसे बड़े सियासी संकट से जूझ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू से अलग होकर चुनाव लडऩे का फैसला लेने के समय से ही सीएम नीतीश कुमार और जदयू के लोग चिराग से नाराज चल रहे थे। चुनावी नतीजों के बाद जद यू को साफ दिखा कि चिराग की पार्टी की वजह से उन्हें कई जगहों पर नुकसान का सामना करना पड़ा। उधर, विधानसभा चुनाव में लोजपा को सिर्फ एक सीट मिली। इतने खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर चिराग पासवान के खिलाफ नाराजगी बढऩे लगी। अब उस नाराजगी को मूर्त रूप मिल रहा है। वैसे बिहार के राजनीतिक गलियारों में इसे चिराग के चाचा पशुपति पारस की राजनीतिक महत्वाकांक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोग केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अटकलें लगा रहे हैं। बहरहाल, तस्वीर फिलहाल धुंधली है जिसे सोमवार को खुद पशुपति पारस पासवान मीडिया से रूबरू होकर इसे साफ कर सकते हैं।

उपलब्धि : भारतीय वैज्ञानिकों का दावा- तैयार कर ली है ऑल वैरिएंट वैक्सीन
हरेली तिहार के लिए सजा CM हाउस : हर घर में पौधा लगाने सीएम की अपील… #हरियर _हरेली के साथ करें शेयर
Good News : अब छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मिलेगी OPD
जगदलपुर-रावघाट रेलवे लाइन को मिली केन्द्र की मंजूरी, 35 सौ करोड़ होंगे खर्च… दुर्ग से सीधे जुड़ेंगे बस्तर, नारायणपुर, काेंडागांव
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जमीन दलाल व अवैध कॉलोनाइजर पर सख्ती, विधायक ललित ने कहा तत्काल बंद करे अवैध करोबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article More than 9 lakh people have done online registration so far to participate छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन…. 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
Next Article भारत की टेंशन बढ़ा रहा ब्रिटेन वाला कोरोना, देश में नए स्ट्रेन के 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई कोरोना को लेकर सीएम बघेल की अपील… दिल्ली सहित पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की जरूरत… हर हाल में रोकना है संक्रमण का फैलाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?