ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना अलर्ट: दाढ़ी रखने वाले हो जाएं सावधान… कोरोना बना सकता है अपना शिकार… वैज्ञानिकों ने चेताया आखिर क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना अलर्ट: दाढ़ी रखने वाले हो जाएं सावधान… कोरोना बना सकता है अपना शिकार… वैज्ञानिकों ने चेताया आखिर क्या है वजह

By @dmin
Published: June 12, 2021
Share
Corona Alert: Bearded bearers be careful… Corona can make its victim
Corona Alert: Bearded bearers be careful… Corona can make its victim
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज होने के बाद कई राज्यों ने धीरे-धीरे पाबंदियां कम करनी शुरू कर दी हैं। इस बीच, विशेषज्ञों ने दाढ़ी से कोरोना संक्रमण का खतरा बढऩे की चेतावनी दी है। हाल ही विशेषज्ञों ने जो कहा है, उसके जानने के बाद अगर आप भी दाढ़ी रखते हैं, तो सावधान हो जाएं। डॉक्टरों ने बताया है कि दाढ़ी रखने से कोरोना होने का खतरा बढ़ सकता है। 
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटोलॉजी के सदस्य डॉ. एंथनी एम रोसी का कहना है कि कोरोना महामारी का फैलाव दाढ़ी जरिए भी हो सकता है। इसका मतलब है कि सिर्फ मास्क पहनने से कोरोना से बचाव नहीं हो सकता। उनका कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मास्क पहनने पर काफी जोर दिया जा रहा है। लोग भी बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। जो लोग दाढ़ी रखने के शौकीन हैं, उन्हें मास्क लगाने से पूरी सुरक्षा नहीं मिल सकती। दाढ़ी रखने वाले लोगों का चेहरा मास्क लगाने पर पूरी तरह से कवर नहीं हो पाता। ऐसे में उनमें कोरोना संक्रमण होने की संभावना रहती है।
ऐसे संक्रमण की चपेट में ले सकता है वायरस
कोई भी वायरस नाक के जरिए श्वसन नली से होते हुए शरीर में पहुंचता है। इसके बाद फेफड़ों से होते हुए पूरे शरीर में फैल जाता है। वहीं, मास्क पहनने पर मास्क की परतें हवा के लिए फिल्टर का काम करती हैं। इससे हवा फिल्टर होकर नाक के भीतर पहुंचती है। यह ज्यादा साफ होती है। मास्क की खासियत होती है कि इसमें लीकेज नहीं होता है, यानी सांस लेते वक्त किनारों से हवा अंदर नहीं जा सकती है। इससे वायरस नाक से होकर अंदर नहीं जा सकते। लेकिन दाढ़ी होने पर वायरस को अंदर जाने का रास्ता मिल जाता है। उनकी चेतावनी से स्पष्ट होता है कि अगर आपकी दाढ़ी लंबी है, घनी है तो मास्क लगाने के दौरान चेहरा पूरी तरह कवर नहीं होगा। ऐसे में लोगों से बात करते वक्त या बाहर घूमते वक्त मास्क के किनारों से कोरोना वायरस संक्रमित कर सकता है। 
क्लीन सेव पर फिर रहेगा मास्क
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का मानना है कि चेहरे पर बाल जितने कम होंगे, मास्क उतनी ही अच्छी तरह से फिट होगा। ठीक ढंग से फिट होने पर मास्क हवा से फैलने वाली बहुत सी बीमारियों से बचा सकता है। एजेंसी फॉर टॉक्सिक सब्सटेंस एज एंड डिजीज रजिस्ट्री के पूर्व चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रॉबर्ट अमलेर का कहना है कि ज्यादातर लोगों को मास्क पहनना नहीं आता है। अगर दाढ़ी या मूंछों के साथ मास्क लगाया जाए तो रेस्पिरेटर सील से लीकेज का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे, सीएम साय ने कहा- भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Bhilai Breaking : बोर्ड एग्जाम के चार दिन पहले फंदे से झूली 10 वीं की छात्रा, परिजनों में मातम
आईपीएल के भविष्य का फैसला आज! सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार, जानिए BCCI के पास क्या है विकल्प?
वार्षिक निरीक्षण: अच्छा व्यवहार करते हुए सुनें पीडि़तों की समस्या: डीआईजी
छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान: CM भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Child Labor Prohibition Day: Awareness program to stop child विश्व बाल श्रम निषेध दिवस: दुकानों, होटल, कारखाना एवं बाजारों में बाल श्रम को रोकने जागरूकता कार्यक्रम…. दी गई कानून की जानकारी
Next Article Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा व मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?