ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा व आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा… नए मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में सेट-अप स्वीकृत कराने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा व आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा… नए मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में सेट-अप स्वीकृत कराने दिए निर्देश

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
Health Minister TS Singhdev reviewed the works of Health Services, Medical Education and AYUSH Department
Health Minister TS Singhdev reviewed the works of Health Services, Medical Education and AYUSH Department
SHARE

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मजबूत अधोसंरचना के साथ ही मानव संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया। श्री सिंहदेव ने कांकेर, महासमुंद और कोरबा में शुरू हो रहे नए मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में फैकल्टी एवं अन्य स्टॉफ का सेट-अप स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इन कॉलेजों के सुचारू संचालन के साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन की मान्यता हासिल करने में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और सचिव श्रीमती शहला निगार भी समीक्षा बैठक में मौजूद थीं।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने तीनों विभागों स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के अधीन सभी संस्थानों में पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन विभागों में संविदा या अनुबंध वाले स्टॉफ के स्थान पर नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति को प्राथमिकता देने कहा। श्री सिंहदेव ने डॉक्टरों को अपने पदस्थापना वाले स्थानों में मौजूद रहकर सेवाएं देने को कहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ डॉक्टरों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग होम एक्ट और पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उन्होंने दूसरे राज्यों के नर्सिंग होम एक्ट का अध्ययन कर प्रदेश में इसकी कमियों और खामियों को दुरूस्त करने कहा।
संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश में अभी 113 उप स्वास्थ्य केंद्रों, 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए नए भवन के निर्माण का काम प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा इनका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 58 लाख 27 हजार 384 परिवारों के एक करोड़ 32 लाख 95 हजार 235 सदस्यों के आयुष्मान कॉर्ड बनाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सीआर प्रसन्ना, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आरके सिंह, आयुष विभाग के संचालक डॉ. जीएस बदेशा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक महामारी डॉ. सुभाष मिश्रा तथा सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक कार्तिकेय गोयल भी बैठक में उपस्थित थे।

एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
भिलाई चेम्बर का अभियान जिंदगी न मिलेगी दोबारा, स्टूडेंट्स को मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी
स्वास्थ्य विभाग की मुहीम: 16 लाख से अधिक लोगों ने खुद तैयार किया फाइलेरिया से बचाव के लिए सुरक्षात्मक घेरा
रूसी सैनिक ने यूक्रेन से मांगी माफी, बोला- मैं जानता हूं कि आप मुझे माफ नहीं कर पाएंगे…
भिलाई के युवा ने किया कोक ओवन चार्जिंग तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव, ऊर्जा और समय दोनों की होगी बचत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज के बाद भी संक्रमित कर सकता है कोरोना का डेल्टा वैरिएंट: AIIMS की स्टडी में खुलासा
Next Article the SAIL Chairman will be welcomed by the dirty water of the township भिलाई पहुंचने पर सेल चेयरमेन का टाउनशिप के गंदे पानी से स्वागत करेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?