ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जॉब स्कैम में शुभेंदु अधिकारी का सहयोगी गिरफ्तार, BJP नेता तक पहुंचेगी जांच की आंच?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जॉब स्कैम में शुभेंदु अधिकारी का सहयोगी गिरफ्तार, BJP नेता तक पहुंचेगी जांच की आंच?

By @dmin
Published: June 6, 2021
Share
गृह मंत्रालय ने बढ़ाई शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई की सुरक्षा, दोनों सांसदों को Y+ सिक्योरिटी
गृह मंत्रालय ने बढ़ाई शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई की सुरक्षा, दोनों सांसदों को Y+ सिक्योरिटी
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले राहत सामग्री में चोरी के आरोप में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ और अब एक अलग स्कैम में उनका सहयोगी पकड़ा गया है। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को मानिकतला थाना पुलिस ने आरोपी राखल बेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बेरा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर राज्य के सिंचाई विभाग में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की कथित ठगी की। कोलकाता पुलिस ने कहा कि कल्याणगढ़ के अशोकनगर निवासी सुजीत डे द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मानिकटोला थाने में दिनांक 27 फरवरी, 2021 को आईपीसी की धारा 120 बी / 420/467/468/471 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि बेरा पर सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को ठगने का आरोप है। उस पर वित्तीय धोखाधड़ी के भी कई आरोप लगे हैं। आरोपी बेरा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है और बेरा की गिरफ्तारी को उस दिशा में पहली कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री और अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाने वाले बेरा से पूछताछ करके और जानकारी हासिल की जा सकती है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के कांथी में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारी के खिलाफ यह केस टीएमसी की उस शिकायत के बाद दर्ज किया गया है जिसमें पार्टी ने आरोप लगाया है कि अधिकारी व उनके भाई ने नगरपालिका से राहत सामग्री की चोरी की है।

गुजरात में भिलाई के युवा नेता शाहिद का धुआंधार जनसभा व बैठकों का दौर …. अब तक 12 से अधिक जिलों का दौरा
प्रकृति की गोद में बसा मनोहारी झोझा जलप्रपात, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र…. जानिए कैसे पहुंचे यहां
परिवार में पैदा हुई बेटी तो बैतूल में पंप मालिक ने बांटा फ्री पेट्रोल, तीन दिन तक चलाई स्कीम
Breaking News : जेल से रिहा हुए विधायक देवेन्द्र, रायपुर सेंट्रल जेल में 6 माह बंद थे, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत… समर्थकों का हुजूम
Road Safety Month : दूसरे दिन स्कूल की छात्र-छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी, 2500 लोगों को बांटे गए पैंपलेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big relief from Corona in Chhattisgarh: Less than 20 new cases surfaced in last 24 hours कोरोना से राहत का सिलसिला जारी: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले 1 हजार 356 नए केस…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 25 हजार से नीचे
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1.14 लाख नए मामले… 60 दिन बाद रहा इतना कम आंकड़ा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?