ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भविष्य में भी आ सकते हैं कोरोना जैसे संकट, हमें पहले से करनी होगी पूरी प्लानिंग: पीएम नरेंद्र मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भविष्य में भी आ सकते हैं कोरोना जैसे संकट, हमें पहले से करनी होगी पूरी प्लानिंग: पीएम नरेंद्र मोदी

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों की तारीफ की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वक्त बदला है और हमें किसी तकनीक के लिए सालों तक इंतजार नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि पहले कोई खोज जब दुनिया में कहीं होती थी तो भारत को उसकी तकनीक के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ता था। आज हमारे वैज्ञानिक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने एक साल में ही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन तैयार कर दी। कोरोना की बीमारी से निपटने के लिए नई-नई दवाएं खोजीं। ऑक्सीजन के उत्पादन में इजाफे के लिए प्रयास किए।

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भविष्य के लिहाज से भी प्लानिंग करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी आज हमारे सामने है। ऐसी ही कई चुनौतियां भविष्य के गर्भ में हो सकती हैं। उदाहरण के तौर पर क्लाइमेट चेंज को लेकर एक्सपर्ट लगातार आशंकाएं जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में हमें ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी से लेकर कार्बन उत्सर्जन में कमी तक के मामले में लीड लेनी होगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सभी वैज्ञानिकों का पूरे देश की ओर से धन्यवाद अर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन से लेकर वर्चुअल तकनीक तक में भारत ने तेजी से विकास किया है।

भारत अब दुनिया के विकास के इंजन के रोल में है
उन्होंने कहा कि हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट तक से दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं। हम दुनिया के विकास में इंजन के रोल में हैं। इसलिए हमारे लक्ष्य भी वर्तमान से दो कदम आगे ही होने चाहिए। हमें आने वाले दशकों के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सुझाव है कि आपकी ओर से किए गए शोध लोगों के लिए सुलभ होने चाहिए।

आम लोगों को भी वैज्ञानिक रिसर्च से जोडऩा होगा
ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आपके रिसर्च के बारे में जान सकें और चाहता है तो फिर जुड़ भी सके। इसके लिए आपको निरंतर जोर देना होगा। इससे आपके काम और प्रोडक्ट्स को भी मदद मिलेगी। साथियों आज देश आजादी के 75 साल पूरे करने वाला है। हमें इस बात को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट संकल्पों और निश्चित दिशा में रोडमैप के साथ आगे बढऩा होगा। कोरोना के इस संकट ने भले ही रफ्तार धीमी की है, लेकिन आज भी हमारा संकल्प आत्मनिर्भर और सशक्त भारत है।

डायनामाइट ब्लास्ट में छह की मौत, एक महीने में दूसरा हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख
कोरोना ब्रेकिंग: तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 300 के पार
CG Breaking : बदमाशों ने चार जिलों में मचाया कोहराम, पुलिस की गिरफ्त में आया गिरोह… 18 तोला सोना और 5 किलो चांदी जब्त
बेटी को जिंदा नहर में फेंकते हुए नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, 6 साल के बेटे ने खोला हत्या का राज
मुख्यमंत्री 23 जनवरी को कृषि महाविद्यालय रायपुर में बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का करेंगे शुभारंभ…. पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का भी करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट
Next Article फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोट्र्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?