ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3 करोड़ 67 लाख से होगा विकास… रिसाली के मुख्य मार्ग का होगा डामरीकरण… तीन अलग-अलग जगहों पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Latest News
ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
October 22, 2026
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
October 22, 2026
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

3 करोड़ 67 लाख से होगा विकास… रिसाली के मुख्य मार्ग का होगा डामरीकरण… तीन अलग-अलग जगहों पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन

By @dmin Published June 3, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu did Bhoomi Pujan at three different places
Home Minister Tamradhwaj Sahu did Bhoomi Pujan at three different places
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के मुख्य मार्ग कृष्णा टॉकिज सड़क का डामरीकरण 1 करोड़ 49 लाख 60 हजार की लागत से होगा। इस कार्य के लिए दुर्ग ग्रामीण के विधायक व प्रदेश के गृह व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया। वे 3 अलग-अलग स्थानों में कुल 3 करोड़ 67 लाख रूपए का विकास कार्य करने श्रीफल तोड़कर नागरिकों को समर्पित किए।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से चर्चा करते कहा कि कोरोना काल की वजह से विकास की गति में थोड़ा विराम अवश्य लगा है, लेकिन प्राथमिकता के आधार पर वे स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने कृष्णा टॉकिज रोड पर होने वाले डामरीकरण कार्य के लिए नारियल फोड़कर और 3 करोड़ के नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन समेत उद्यान निर्माण भूमिपूजन शिलालेख का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एल्डरमेन संगीता सिंह, विलास बोरकर, डोमार देशमुख, अनुप डे, प्रेमचंद साहू, कीर्तिलता वर्मा, तरूण बंजारे, फकीर राम, निवृत्तमान पार्षद केशव बंछोर, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, हेमंत बंजारे, जहीर खान, जितेन्द्र साहू, राजेन्द्र रजक आदि उपस्थित थे।
ओपन जिम का उद्घाटन
भूमिपूजन के दौरान गृहमंत्री ने तालपुरी बी ब्लॉक में लगाए गए ओपन जिम का लोकार्पण शिलालेख अनावरण कर किया। इस दौरान गृहमंत्री ने ओपन जिम में लगाए व्यायाम उपकरण का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री ने रिसाली निगम क्षेत्र के 30 अलग-अलग स्थानों में ओपन जिम स्टाल करने राशि स्वीकृत कराया है।
मुक्तिधाम में फ्रीजर उपलब्ध कराया
क्षेत्रिय विधायक व मंत्री ने आवश्यकता के अनुरूप सभी क्षेत्रों और वर्ग के लिए कार्य योजना तैयार कर विकास को गति दे रहे है। उन्होंने रिसाली मुक्तिधाम में 2 बॉडी फ्रिजर भी उपलब्ध कराया है। जिसका उपयोग शोक संतप्त परिवार अंतिम संस्कार के पूर्व शव को सुरक्षित रखने कर सकते है।
मंत्री ने दिए निर्देश
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि व नागरिकों से पेयजल की जानकारी ली। रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू व कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में गंदा पानी की शिकायत है वहां पेयजल उपलब्ध कराने उचित व्यवस्था करे। स्थाई समाधान निकालते हुए वाटर प्यूरीफिकेशन मशीन (3 जगहों) पर स्टाल कराने की व्यवस्था करे।

Contents
कृष्णा टॉकिज रोड दुर्गा मंचएचएससीएल कॉलोनी रूआबांधातालपुरी बी ब्लॉक

कृष्णा टॉकिज रोड दुर्गा मंच

  • वार्ड 23 प्रगति नगर रिसाली सड़क 1 नाली – 8 लाख
  • वार्ड 23 प्रगति नगर सड़क 4 नाली निर्माण – 9 लाख
  • आजाद मार्केट चैक से हाई स्कूल तक डामरीकरण – 1.49 करोड़
  • वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम सड़क 3 रोड निर्माण – 10 लाख
  • वार्ड 26 अवधपुरी नाली व पुलिया निर्माण – 13.73 लाख
  • वार्ड 26 अवधपुरी श्याम नगर में सामुदायिक भवन निर्माण – 5 लाख
  • वार्ड 3 रूआबांधा शनिचरी बाजार से यादव चैक डामरीकरण – 49.86 लाख

एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा

  • वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व में नाली निर्माण – 8 लाख
  • वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व बड़ी पुलिया तक नाली – 8 लाख
  • वार्ड 5 एचएससीएल कॉलोनी नाली निर्माण – 4 लाख
  • वार्ड 5 एचएससीएल कॉलोनी पेवर ब्लॉक – 10 लाख
  • वार्ड 5 एचएससीएल कॉलोनी में सिंचाई विभाग नहर पुलिया – 1 लाख
  • वार्ड 5 रूआबांधा सेक्टर में पेवर ब्लॉक – 5 लाख
  • वार्ड 5 रूआबांधा सेक्टर में यादव समाज भवन – 15 लाख

तालपुरी बी ब्लॉक

  • वार्ड 1 तालपुरी बी ब्लॉक टंकी के नीचे गेट व फैसिंग – 1 लाख
  • वार्ड 1 तालपुरी बी ब्लॉक केटट गार्ड निर्माण – 2.4 लाख
  • वार्ड 1 तालपुरी बी ब्लॉक जूही ब्लॉक में प्रसाधन निर्माण – 5 लाख
  • वार्ड 1 तालपुरी बी ब्लॉक जूही ब्लॉक ए में प्रसाधन निर्माण – 5 लाख
  • वार्ड 1 तालपुरी बी ब्लॉक मेनगेट में प्रसाधन निर्माण – 5 लाख
  • वार्ड 1 तालपुरी बी ब्लॉक खेल मैदान निर्माण – 10.13 लाख
  • वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर आजाद चैक निकट नाली निर्माण – 3.50 लाख
  • वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर घनश्याम चंदेल घर के पास नाली – 3 लाख
  • वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर सामुदायीक भवन (बौद्ध समाज) – 10 लाख
  • वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण शनिचरी बाजार में पेवर ब्लॉक – 8 लाख
  • वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण सत्यम चैक सीसी रोड – 8 लाख

You Might Also Like

ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

@dmin June 3, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 7 years of BJP government at the Center: Youth Congress State General Secretary Sandeep Vora said केन्द्र में भाजपा सरकार के 7 साल: युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने कहा- आमजनता को 7 वर्षो से लूटने का कार्य कर रही है केन्द्र
Next Article भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक लाकर रहेंगे भारत… भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर बोला विदेश मंत्रालय

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?