ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाकर रहेंगे भारत… भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर बोला विदेश मंत्रालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लाकर रहेंगे भारत… भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर बोला विदेश मंत्रालय

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भगोड़े हीरा कारोबारी और पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर चल रही कोशिशों के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे भारत लाने का प्रयास जारी है और इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, भारत इस बात पर अडिग है कि भगोड़ों को देश वापस लाया जाए। वह इस समय डोमिनिका की हिरासत में है और कानूनी प्रक्रिया चल रही है। हम सारी कोशिशें जारी रखेंगे ताकि उसका (चोकसी का) भारत आना सुनिश्चित हो। विदेश मंत्रालय ने यह बातें ऐसे समय पर कही हैं जब भगोड़ा कारोबारी डोमिनिका पुलिस की हिरासत में है और मजिस्ट्रेट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। चोकसी को कैरिबियाई द्वीपीय देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए 23 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन की खबर के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में वांछित चोकसी ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा कि उसका अपहरण किया गया था और उसे पड़ेासी देश एंटीगुआ तथा बारबुडा से जबरन डोमिनिका लाया गया। व्हीलचेयर पर बैठा, 62 वर्षीय चोकसी काले रंग की निकर और नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए पीठासीन रोसियू मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुआ। उसे डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल से अदालत लाया गया। इसी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रहे डोमिनिका उच्च न्यायालय ने अवैध प्रवेश के आरोपों का सामना करने के लिए उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका ऐसे व्यक्ति को अदालत में पेश करने के लिए दायर की जाती है जो गिरफ्तार है या अवैध रूप से हिरासत में है।

3600 दीयों से जगमगया चंदखुरी का कौशल्या मंदिर, मुख्यमंत्री ने भी किया दीपदान
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
तिरंगा रैली में शामिल हुईं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गूंजे ‘वंदे मातरम और ‘भारत माता की जय‘ के नारे
छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ भोरमदेव में शुरू किया जाएगा जंगल सफारी, वन विभाग ने पूरी की तैयारियाँ
अग्निपथ देखने के लिए रोक दिए मामा के सात फेरे, ऐसा रहा अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu did Bhoomi Pujan at three different places 3 करोड़ 67 लाख से होगा विकास… रिसाली के मुख्य मार्ग का होगा डामरीकरण… तीन अलग-अलग जगहों पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation मौसम विभाग ने दी है तेज बारिश की चेतावनी: विधायक वोरा ने कहा- शंकर नाला चौड़ीकरण कार्य से बाढ़ की आशंका से निपटने 24 घंटे अलर्ट रहें अफसर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?